आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्हें उनके बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए काफी पसंद किया जाता है। अभिनेता ने अपनी फिल्मों के जरिए ये साबित भी किया है। उनकी फिल्मों में अक्सर समाज के लिए एक संदेश होता है। हाल में ही अभिनेता एक बयान दिया है, जिस पर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि वह एक कार्यकर्ता नहीं हैं, लेकिन लोग उनसे अपेक्षा करते हैं कि वो हर मुद्दे पर अपनी राय जाहिर करें।
Ayushmann Khurrana: सामाजिक मुद्दों को लेकर आयुष्मान ने रखी अपनी राय, कहा- जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान अक्सर पर्दे पर ऐसी भूमिकाएं करते हैं, जिनमें वह किसी सामाजिक मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित कराते हैं। हाल में ही वह दिल्ली में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर अपनी सक्रियता और समाज में एक कलाकार की भूमिका को लेकर बात की। उन्होंने कहा,"मैं एक कार्यकर्ता नहीं हूं, मैं एक अभिनेता और एक कलाकार हूं। मुझे जो कुछ भी कहना है, मैं अपनी कविता, संगीत या फिल्मों के माध्यम से कहता हूं।" अभिनेता ने आगे कहा एक अभिनेता या कलाकार से लगातार उनकी राय जाहिर करने की अपेक्षा करना थोड़ा भोलापन है।
अभिनेता ने आगे कहा कि कलाकारों के लिए भावनात्मक बुद्धिमत्ता अक्सर बौद्धिक बुद्धिमत्ता से बड़ी भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा, "हम भावनाओं से निपटते हैं, हम भावनाओं को बेचते हैं, हम भावनाओं का निर्माण करते हैं और यही हमारा मुख्य काम है, लेकिन साथ ही मैं एक सामाजिक रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश करता हूं।" अभिनेता ने आगे कहा कि बतौर अभिनेता उन्होंने विक्की डोनर, दम लगा के हईशा, शुभ मंगल सावधान या बाला जैसी फिल्मों से कई सामाजिक और अनछुए विषयों पर ध्यान केंद्रित कराने की कोशिश की है।
सुशांत की मौत के वर्षों बाद छलका रिया का दर्द, जेल में बिताए दिनों को किया याद
आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत अनूठे विषयों से की। उन्होंने ऐसे विषयों या सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया, जो इससे पहले सामने नहीं लाए गए थे। उन्होंने कहा कि एक बाहरी अभिनेता के रूप में उन्हें अलग दिखने के लिए अलग रास्ते अपनाने पड़े, जो परंपरा के मुताबिक एक जोखिम भरा फैसला था। उन्होंने नए विषयों को अपनाया और दर्शकों तक कुछ अलग और आकर्षक पहुंचाने का लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती थी। अभिनेता ने आगे कहा कि हर फिल्म के साथ वह भारतीय सिनेमा को कुछ अलग देना चाहते थे।
SAG-AFTRA: नया कैलिफर्निया बिल एबी 1836 पारित, मृत कलाकारों के कृत्रिम बुद्धिमता वाले उपयोग हुए प्रतिबंधित
बात करें आयुष्मान के वर्क फ्रंट की, तो वह आखिरी बार पर्दे पर अनन्या पांडे के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आए थे। इस रोमांटिक कॉमेडी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। इस फिल्म के बाद अब वह अपनी आगामी फिल्म 'वैंपायर्स ऑफ विजयनगर' को लेकर व्यस्त हैं। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होने वाली है, जिसकी हालिया रिलीज 'स्त्री 2' इस वक्त धूम मचा रही है।
Tumbbad: एक बार फिर लोगों का मनोरंजन कराने आ रही 'तुम्बाड', मेकर्स ने पोस्टर जारी कर किया रिलीज डेट का खुलासा