{"_id":"674daabb38467b070000f4de","slug":"vanvaas-trailer-launch-event-nana-patekar-sunny-deol-anil-sharma-utkarsh-sharma-simran-kaur-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vanvaas Trailer: ‘वनवास’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिखा ‘गदर 2’ का जोश, निर्देशक का साथ देने पहुंचे अभिनेता सनी देओल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vanvaas Trailer: ‘वनवास’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिखा ‘गदर 2’ का जोश, निर्देशक का साथ देने पहुंचे अभिनेता सनी देओल
Mon, 02 Dec 2024 06:11 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 02 Dec 2024 06:11 PM IST
सार
Vanvaas Trailer Launch Event: ‘वनवास’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नाना पाटेकर, सनी देओल, और फिल्म के अन्य कलाकारों ने शिरकत की। इस दौरान अभिनेता सनी देओल ने 'वनवास' का ट्रेलर लॉन्च किया।
विज्ञापन
‘वनवास’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में रखा गया। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही। लॉन्च इवेंट में इसके कलाकारों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने भी शिरकत की।
‘वनवास’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घर-घर की कहानी है ‘वनवास’
फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने इवेंट के दौरान लोगों का स्वागत किया। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा, “यह एक ऐसी फिल्म है, जो लोगों के दिलों को आंदोलित कर देगी। घर-घर में वनवास है, घर-घर की कहानी है। एक्शन की भीड़ में हम एक इमोशनल फिल्म लेकर आए हैं।” निर्देशक ने कहा कि लोगों के संस्कारों पर धूल जम गई है, इसलिए हमने ये फिल्म बनाई। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘अपने’ का भी जिक्र किया।
Abhishek Bachchan: ‘हर शादीशुदा आदमी यही करता है’, ऐश्वर्या से अलगाव की खबरों के बीच ऐसा क्यों बोले अभिषेक?

सनी देओल ने किया ट्रेलर लॉन्च
इवेंट के दौरान सनी देओल भी मौजूद रहें। निर्देशक ने ‘गदर 2’ के अभिनेता से ‘वनवास’ का ट्रेलर लॉन्च करवाया। अभिनेता सनी देओल ने कहा कि यह एक पारिवारिक फिल्म है और उन्हें उम्मीद है कि अनिल शर्मा ने वह सब कुछ इसमें दिखाया होगा।

नाना पाटेकर ने की कलाकारों की तारीफ
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ‘वनवास’ के मुख्य अभिनेता नाना पाटेकर ने फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने फिल्म के कलाकारों की तारीफ की और कहा कि सभी ने बेहतर काम किया है। नाना पाटेकर ने उत्कर्ष और सिमरन की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी गैरहाजिरी में इन दोनों ने बहुत ही अच्छे तरीके से स्क्रीन को संभाला है। उन्होंने मिथुन के गाने की भी तारीफ की।

पिता के त्याग की कहानी है ‘वनवास’
अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म ‘वनवास’ पिता के त्याग की कहानी को दिखाता है। फिल्म एक भावनात्मक कहानी है, जो मौजूदा समाज के दोषों को उजागर करता है। ट्रेलर में उत्कर्ष और नाना पाटेकर के किरदार के बीच बने एक स्पेशल रिश्ते को भी दर्शाया गया है।
Highest Openers: आरआरआर से लेकर बाहुबली 2 तक, भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली शीर्ष पांच फिल्में