{"_id":"68e3daa1886334da6204968d","slug":"varun-dhawan-and-janhvi-kapoor-film-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-day-5-box-office-collection-2025-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSKTK Day 5 Box Office: वीकएंड खत्म होते ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई ‘सनी संस्कारी…’, जानें 5वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
SSKTK Day 5 Box Office: वीकएंड खत्म होते ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई ‘सनी संस्कारी…’, जानें 5वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:35 PM IST
सार
SSKTK Day 5 Box Office Collection: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। हालांकि सोमवार आते ही फिल्म की कमाई धड़ाम हो गई।
वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया। लेकिन वीकएंड खत्म होते ही फिल्म की हालत पस्त होती नजर आ रही है। फिल्म ने आज सोमवार को काफी कम कलेक्शन किया। आइए जानते हैं SSKTK ने सोमवार के दिन कितनी कमाई की।
Trending Videos
2 of 4
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : सोशल मीडिया
पांचवे दिन गिरी फिल्म की कमाई
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। वीकएंड पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्श किया था। आज सोमवार यानी कि पांचवे दिन फिल्म ने ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक मात्र 1.75 करोड़ रुपये कमाए है। वहीं फिल्म ने रविवार को 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा है कि वीकएंड खत्म होते ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : सोशल मीडिया
पांच दिनों में कमाए इतने करोड़
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रॉम-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 31.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के लिए ये हफ्ता कैसा साबित होता है। साथ ही आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
4 of 4
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
फिल्म में ये कलाकार आ रहे नजर
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खेतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस। फिल्म की कहानी शशांक खेतान और इशिता मोइत्रा ने लिखी है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान द्वारा किया गया है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।