{"_id":"68e67660870d2dc085065cda","slug":"varun-dhawan-janhvi-kapoor-movie-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-day-7-box-office-collection-2025-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर फीकी साबित हुई ‘सनी संस्कारी…’, हफ्ते भर में ही वरुण-जान्हवी की फिल्म का बुरा हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर फीकी साबित हुई ‘सनी संस्कारी…’, हफ्ते भर में ही वरुण-जान्हवी की फिल्म का बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:04 PM IST
सार
SSKTK Day 7 Box Office: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने आज 7वें दिन कुछ खास कमाई नहीं की। जानिए फिल्म का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। हालांकि अब फिल्म की कमाई गिरती नजर आ रही है। आज बुधवार के दिन भी फिल्म फीकी पड़ती नजर आई। चलिए जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की।
2 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : एक्स
सातवें दिन फिल्म की कमाई
वरुण-जान्हवी की रॉम-कॉम फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। आज बुधवार यानी कि सातवें दिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 1.09 करोड़ रुपये कमाए हैं। अभी कलेक्शन में देर रात बढ़त हो सकती है। इसक अलावा फिल्म ने मंगलवार को 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के लिए ये हफ्ता कैसा साबित होता है।
3 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जानें कुल कलेक्शन
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 37.59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : एक्स
'कांतारा चैप्टर 1' के आगे नहीं टिक पा रही फिल्म
एक ओर जहां ऋषभ शेट्टी अभिनीत साउथ फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' शानदार कमाई कर रही है। वहीं उसके आगे 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फीकी पड़ रही है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा है।
फिल्म की स्टारकास्ट
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खैतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी शशांक खैतान और इशिता मोइत्रा ने लिखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।