Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Varun Dhawan posted a cute video for thanking his fans wrote Our baby girl is here Thank u for all the wishes
{"_id":"665ea13b9a861f0d4d0e637c","slug":"varun-dhawan-posted-a-cute-video-for-thanking-his-fans-wrote-our-baby-girl-is-here-thank-u-for-all-the-wishes-2024-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: 'बेबी धवन' की आने की खुशी में वरुण धवन ने साझा किया वीडियो, बोले- आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Varun Dhawan: 'बेबी धवन' की आने की खुशी में वरुण धवन ने साझा किया वीडियो, बोले- आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन कल एक प्यारी सी बिटिया के पिता बने हैं। पूरा धवन परिवार इस समय खुशी से झूम रहा है। सोशल मीडिया पर वरुण के दीवाने उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। वहीं अभिनेता ने अपने फैंस के संग अपनी खुशी को साझा किया है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए फैंस को शुक्रिया कहा है।
वरुण धवन और नताशा पहली बार माता-पिता बने हैं। उनके लिए यह मौका बेहद खास है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक क्यूट से वीडियो को साझा किया है। अभिनेता ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, 'हमारी बिटिया रानी का आगमन हो चुका है'।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन ने आगे लिखा है, 'आप सभी के शुभकामनाओं का धन्यवाद जो आपने मां और बेटी के लिए भेजे हैं। उसके बाद उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए लिखा है, 'हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे'। सोशल मीडिया पर वरुण का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता वरुण धवन निर्देशक डेविड धवन के लाडले हैं। दादा बनने की खुशी में पैपराजी से बातें करते हुए निर्देशक ने कहा कि, 'घर में लक्ष्मी आई हैं। हम सब बेहद खुश हैं'। वहीं वरुण धवन की मां भी दादी बनकर खुशी से फूले नहीं समा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण और नताशा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन ने अभी तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में 'बेबी धवन' लिखा है। अब फैंस बेसब्री से वरुण धवन की बेटी का नाम जानना चाहते हैं। वहीं कुछ फैंस वरुण से उनकी बेटी का फेस रिवील करने को भी कह रहे हैं। वरुण अपनी स्कूल स्वीट हार्ट नताशा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।