फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby John: वरुण धवन ने फिर शुरू की 'बेबी जॉन' की शूटिंग, फिल्म के सेट पर मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे एक्टर

Sun, 17 Mar 2024 12:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 17 Mar 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
varun dhawan resumes film baby john shooting shares pics flaunting his muscular body on  vd 18 set goes viral
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया था। वहीं अब उन्होंने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। दरअसल, उन्होंने फिर से 'बेबी जॉन' की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता वरुण धवन ने आज रविवार, 17 मार्च को अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बेबी जॉन' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी। उन्होंने सेट से अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की।

varun dhawan resumes film baby john shooting shares pics flaunting his muscular body on  vd 18 set goes viral
वरुण धवन - फोटो : social media

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वरुण ने अपने फैंस के साथ यह खबर साझा करते हुए लिखा कि वह 'बेबी जॉन' के सेट पर वापस आ गए हैं। तस्वीर में वरुण को कैमरे की ओर पीठ करते हुए देखा गया। उन्होंने अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट की। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'काम पर वापसी, बेबी जॉन।'

varun dhawan resumes film baby john shooting shares pics flaunting his muscular body on  vd 18 set goes viral
बेबी जॉन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'कसकर पकड़ें, यात्रा जंगली होने वाली है। बेबी जॉन 31 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है। पोस्टर में वरुण काले रंग की बनियान पहने, लंबे बाल और हाथ में चाकू पकड़े हुए हैं। वहीं, फिल्म के पोस्टर पर लिखा था, 'जब किसी जानवर के पास अपने क्रोध के प्रति जवाबदेह शक्ति हो तो वह मनुष्य से अधिक क्रूर नहीं होता।'
Vipul Shah: अक्षय की सलाह को नहीं मान विपुल ने की थी बड़ी गलती, बोले- मैंने कुछ ज्यादा ही एक्सपेरिमेंट कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan resumes film baby john shooting shares pics flaunting his muscular body on  vd 18 set goes viral
बेबी जॉन - फोटो : सोशल मीडिया

'बेबी जॉन' वरुण धवन की 18वीं फिल्म है। फिल्म का निर्देशन ए कालीस्वरन ने किया है। एटली इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का मजेदार टीजर जारी किया था, जिसे देख फैंस फिल्म की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हो गए।
Ul Jalool Ishq: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की 'उल जलूल इश्क' की शूटिंग पूरी, मनीष मल्होत्रा ने साझा किया नोट

विज्ञापन
varun dhawan resumes film baby john shooting shares pics flaunting his muscular body on  vd 18 set goes viral
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बात करें फिल्म के कलाकारों की तो इसमें वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 31 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं बात करें वरुण धवन के वर्कफ्रंट की तो वे हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ दिखाई देंगे। यह रूसो ब्रदर्स की इसी नाम की सीरीज का भारतीय रूपांतरण है।
Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' की लेखिका स्नेहा हैं आमिर की मुरीद, बोलीं- वे आपको देते हैं रचनात्मक स्वतंत्रता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed