{"_id":"677047be72a6e1cddc03c378","slug":"varun-dhawans-last-10-movies-first-weekend-box-office-collection-and-baby-john-earning-see-details-2024-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baby John: बॉक्स ऑफिस पर टूट रहा ‘बेबी जॉन’ का दम, जानें वरुण की पिछली दस फिल्मों ने वीकेंड पर की कितनी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Baby John: बॉक्स ऑफिस पर टूट रहा ‘बेबी जॉन’ का दम, जानें वरुण की पिछली दस फिल्मों ने वीकेंड पर की कितनी कमाई
Sun, 29 Dec 2024 12:19 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:19 AM IST
सार
Baby John: वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन सामने आ चुका है। आइए जानते हैं वरुण की पिछली 10 फिल्मों का पहले वीकेंड पर कितना कलेक्शन था।
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने 25 दिसंबर को क्रिसमस पर सिनेमाघरों में दस्तक दिया। छुट्टियों पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 180 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनी इस फिल्म की ओपनिंग से ऐसी उम्मीद नहीं थी। ‘बेबी जॉन’ ने पहले वीकेंड पर 23.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, इसके बावजूद भी अगर फिल्म के बजट को ध्यान में रखा जाए तो यह अच्छी शुरुआत नहीं है। वरुण धवन ने पिछले पांच वर्षों में सिर्फ एक हिट फिल्म दी है। आइए आज जानते हैं वरुण धवन की पिछली दस फिल्मों ने अपने पहले वीकेंड पर कितना कलेक्शन किया था।
बेबी जॉन से वरुण धवन का लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
‘भेड़िया’ और ‘जुग जुग जियो’
वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ ने साल 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक दिया। सैकनिल्क के मुताबिक अमर कौशिक के निर्देशन में हॉरर कॉमेडी फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 17.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, जून 2022 में वरुण की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ आई। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया था। फिल्म में वरुण धवन के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएं। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 21.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Baby John Box Office: वीकेंड भी नहीं बचा पाया वरुण की डूबती नैया, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर गुम हुई 'बेबी जॉन'

फिल्म कलंक में वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ और ‘कलंक’
साल 2020 में वरुण धवन की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने फिल्म 100 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाई गई थी। इसने पहले वीकेंड पर 23.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 2019 की फिल्म ‘कलंक’, जो एक बड़ी स्टारकास्ट के साथ सिनेमाघरों में उतरी। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 54.4 करोड़ का कलेक्शन किया।
Varun Dhawan: बेबी जॉन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता से दूर, वरुण धवन पत्नी-बेटी संग कहां चले?

‘सुई धागा’ और ‘अक्तूबर’
साल 2018 में वरुण धवन की फिल्म ‘सुई धागा’ रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्माण 40 करोड़ रुपये में किया गया था। इस फिल्म ने वीकेंड पर 20.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 2018 की फिल्म ‘अक्तूबर’ ने पहले वीकेंड पर 12.51 करोड़ का कलेक्शन किया।

‘जुड़वा 2’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’
2017 में सलमान खान की फिल्म की रीमेक ‘जुड़वा’ में वरुण धवन ने दोहरी भूमिका निभाई। 65 करोड़ रुपये के बजट में इस फिल्म का निर्माण किया गया था। वरुण की इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 36.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी साल वरुण की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ भी सिनेमाघरों में आई थी। 44 करोड़ के बजट में इस फिल्म का निर्माण किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने पहले वीकेंड पर कुल 26.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।