😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vedaa box office collection day 2 know about John abraham sharvari Nikkhil Advani film total earning
{"_id":"66bf713134d07455060d3a1e","slug":"vedaa-box-office-collection-day-2-know-about-john-abraham-sharvari-nikkhil-advani-film-total-earning-2024-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vedaa Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी वेदा, अब तक हुई सिर्फ इतनी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vedaa Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी वेदा, अब तक हुई सिर्फ इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:40 PM IST
सार
'वेदा' की दूसरे दिन की कमाई को देखकर लगता है कि लोग 'स्त्री 2' की ओर खिसकते जा रहे हैं, क्योंकि फिल्म के पक्ष में बढ़िया माहौल बन गया है। शायद दर्शक 'वेदा' के लिए वाया 'स्त्री 2' होकर जाने वाला रूट पकड़ेंगे। खैर, जो भी हो फिलहाल इस बात के तो संकेत मिल रहे हैं कि 'वेदा' जल्दी मैदान नहीं छोड़ने वाली है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'वेदा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म 'वेदा' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। आज इसका सिनेमाघरों में आए दूसरा दिन है। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। वहीं, जी स्टूडियो, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट ने इसका निर्माण किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी के अलावा तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी और क्षितिज चौहान ने भी काम किया है।
Trending Videos
2 of 5
वेदा
- फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
'वेदा' फिल्म ने दूसरे दिन अभी तक केवल 0.79 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। यह आंकड़ा साफ-साफ कमाई में हो रही गिरावट की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, अभी पूरे आंकड़ें नहीं आए हैं। इसकी दो दिनों की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म 7.09 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
वेदा
- फोटो : यूट्यूब @ZeeMusicCompany
फिल्म ने पहले दिन 6.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें हिंदी वर्जन के 6.28 करोड़ रुपये शामिल है। तमिल और तेलुगु में केवल 0.01 करोड़ का ही कलेक्शन हो पाया था। जाहिर है कि केवल हिंदी के दर्शकों के बीच ही इस फिल्म को लेकर उत्साह है। इस हालत में देखना होगा कि फिल्म कब तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाती है।
4 of 5
फिल्म 'वेदा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@thej
'वेदा' की दूसरे दिन की कमाई को देखकर लगता है कि लोग 'स्त्री 2' की ओर खिसकते जा रहे हैं, क्योंकि फिल्म के पक्ष में बढ़िया माहौल बन गया है। शायद दर्शक 'वेदा' के लिए वाया 'स्त्री 2' होकर जाने वाला रूट पकड़ेंगे। खैर, जो भी हो इतना तो है ही कि 'वेदा' जल्दी मैदान छोड़ने वाली नहीं है।
जॉन की इस फिल्म को कई फिल्मों से टक्कर मिल रही है। 15 अगस्त क्या आया, बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की लाइन ही लग गई है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई बड़े कलाकारों की फिल्में रिलीज हुई, जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' भी टक्कर देने के लिए आई है। अभिनेता विक्रम की 'थंगालन' के साथ-साथ रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे की 'मिस्टर बच्चन' और राम पोथिनेनी की 'डबल इस्मार्ट' भी 'वेदा' को चुनौती दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X