सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nikkhil Advani-John Abraham: 17 साल पहले बंद हो गई थी जॉन और निखिल की बातचीत, मुंबई से भाग गए थे निर्देशक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 04:26 PM IST
सार

जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'वेदा' को सिनेमाघरों में आए आज तीसरा दिन है। इसे स्त्री 2 से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर मिल रही है। 

विज्ञापन
Vedaa director Nikkhil Advani and John Abraham stopped talking 17 years ago after Salaam E Ishq flopped
जॉन अब्राहम और निखिल आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham/@nikkhiladvani

जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'वेदा' को सिनेमाघरों में आए आज तीसरा दिन है। इसे स्त्री 2 से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर मिल रही है। 'वेदा' का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और इसके जरिए वो और जॉन लंबे वक्त के बाद साथ में काम कर रहे हैं। 17 साल पहले भी दोनों ने साथ काम किया था और तब कुछ ऐसा हुआ था, जिसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई थी।

Trending Videos
Vedaa director Nikkhil Advani and John Abraham stopped talking 17 years ago after Salaam E Ishq flopped
निखिल आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @nikkhiladvani

बात 2007 की है, जब जॉन अब्राहम और निखिल आडवाणी ने 'सलाम-ए-इश्क' फिल्म में एक साथ काम किया था। यह फिल्म 25 जनवरी 2007 को रिलीज हुई थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था। फिल्म के गानों को तो लोगों ने काफी पसंद किया था, लेकिन फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस असफलता के बाद जॉन और निखिल ने कई साल के लिए अपनी बातचीत बंद कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vedaa director Nikkhil Advani and John Abraham stopped talking 17 years ago after Salaam E Ishq flopped
सत्यमेव जयते - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

'सलाम-ए-इश्क' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसके जरिए जॉन और निर्देशक निखिल आडवाणी ने पहली बार साथ में काम किया था। सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक साक्षात्कार में निखिल आडवाणी ने बताया कि 'सत्यमेव जयते' के आने से पहले उनकी और जॉन की बमुश्किल ही बातचीत हुई थी। दोनों अपने-अपने काम में लग गए थे। 'सत्यमेव जयते' से दोनों की दोस्ती हुई। बता दें कि निखिल आडवाणी इस फिल्म के निर्माता थे।

KBC 16: अमिताभ बच्चन के शो में सिमरन ने जीते महज एक लाख बीस हजार, इस सवाल की वजह से खेल छोड़ने का लिया फैसला

Vedaa director Nikkhil Advani and John Abraham stopped talking 17 years ago after Salaam E Ishq flopped
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

'सत्यमेव जयते' तो हिट हो गई थी, लेकिन इसका दूसरा पार्ट फ्लॉप हो गया था। इससे पहले दोनों ने 2019 में 'बाटला हाउस' में भी साथ काम किया था। पिछले कुछ सालों में साथ काम करने से अब निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम की अच्छी खासी दोस्ती हो गई है। 

Kolkata Doctor Case: कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म मामले में फूटा रणदीप हुड्डा का गुस्सा, बोले- बस अब बहुत हो गया है

विज्ञापन
Vedaa director Nikkhil Advani and John Abraham stopped talking 17 years ago after Salaam E Ishq flopped
निखिल आडवाणी और शरवरी - फोटो : इंस्टाग्राम @nikkhiladvani

निखिल आडवाणी ने बताया कि जब 'सलाम-ए-इश्क' फ्लॉप हुई तो वो मुंबई से भागकर अलीबाग चले गए थे। इस दौरान उन्होंने खुद को अपने घर में कैद कर लिया था। वो इतने हताश थे कि अपनी बेटी से भी बात नहीं करते थे। बता दें कि 'सलाम-ए-इश्क' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मात्र 31.55 करोड़ रुपये कमाए थे और इसका बजट लगभग 35 करोड़ रुपये था।



76th Primetime Emmy Awards: यूजीन और डैन लैवी संभालेंगे मेजबानी की कमान, भारत में कब और कहां उठा सकेंगे लुत्फ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed