{"_id":"66c436eadb54da9151002b34","slug":"vedaa-star-john-abraham-reveals-after-success-of-pathaan-shahrukh-khan-gifted-bike-to-actor-2024-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vedaa: 'पठान' की सफलता के बाद किंग खान ने जॉन को गिफ्ट की थी बाइक, अभिनेता ने शाहरुख को बताया केयरिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vedaa: 'पठान' की सफलता के बाद किंग खान ने जॉन को गिफ्ट की थी बाइक, अभिनेता ने शाहरुख को बताया केयरिंग
जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'वेदा' को सिनेमाघरों में आ गई है। इसे स्त्री 2 से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर मिल रही है। 'वेदा' का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और इसके जरिए वो और जॉन लंबे वक्त के बाद साथ में काम कर रहे हैं। जॉन इससे पहले शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में भी काम कर चुके हैं। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख खान ने उन्हें बाइक गिफ्ट की थी।
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
जॉन अब्राहम अपनी फिल्म 'वेदा' की रिलीज के बाद फिल्म पठान के अपने को-स्टार शाहरुख खान की खूब तारीफ कर रहे हैं। अब टीवी चैट शो आपका अपना जाकिर में जॉन ने खुलासा किया कि शाहरुख ने पिछले साल उनकी फिल्म की शानदार सफलता के बाद उन्हें एक बाइक भी गिफ्ट की थी।
3 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
जॉन ने कहा, “मेरी आखिरी फिल्म पठान उनके साथ थी। मुझे याद है कि फिल्म की रिलीज के बाद एक सक्सेस पार्टी थी और शाहरुख ने कहा था कि 'चलो जॉन, पार्टी करते हैं! अपनी पिक्चर चल रही है। अच्छी ओपनिंग मिल गई। मैंने बोला नहीं मुझे सोना हैय़ 'क्या, सोना है?' 'हां, मुझे सोना है।' तो उनको बोला क्या चाहिए तुम्हें? मैंने बोला एक मोटरसाइकिल दे दो बस।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
इससे पहले एक इंटरव्यू में जॉन ने शाहरुख के साथ काम करने के बारे में कहा था, "जब मेरा करियर शुरू हुआ तो एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में शाहरुख मेरे जज थे और पठान के दौरान मैं उनके साथ काम कर रहा था। मेरे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान और प्यार था। वह बेहद स्मार्ट, बुद्धिमान व्यक्ति हैं, लेकिन बहुत केयरिंग और क्यूट भी हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
बता दें कि जॉन अब्राहम की 'वेदा' में जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव की कहानी दिखाई गई है। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ-साथ शरवरी ने भी मुख्य भूमिका अदा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।