Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vedaa Trailer Launch event spotted John Abraham Sharvari Abhishek Banerjee Nikhil Advani Monisha Advani
{"_id":"66ab9d7628b55c97ad06306c","slug":"vedaa-trailer-launch-event-spotted-john-abraham-sharvari-abhishek-banerjee-nikhil-advani-monisha-advani-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vedaa Trailer Launch: 'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए निखिल और जॉन, शरवरी की मुस्कान ने लूट ली महफिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vedaa Trailer Launch: 'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए निखिल और जॉन, शरवरी की मुस्कान ने लूट ली महफिल
जॉन अब्राहम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं आज मुंबई में 'वेदा' के ट्रेलर को लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों के अलावा फिल्म के मेकर्स भी मौजूद थे। आइए आपको इस इवेंट के बारे में बताते हैं--
2 of 5
शरवरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'वेदा' इस साल 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शरवरी अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। वे इस फिल्म में एक्शन करती दिखाई देंगी। वहीं आज 'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च पर वे आल ब्लैक ऑउटफिट में काफी प्यारी लग रही थीं। उन्होंने मीडिया के सामने बहुत ही खुशमिजाजी से पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
3 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जॉन अब्राहम फिल्म 'वेदा' में मेजर अभिमन्यु कंवर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर में शानदार एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। उनके फैंस उनका यह अवतार काफी पसंद आ रहा है। वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वे कैजुअल लुक में काफी जंच रहे थे।
जॉन अब्राहम और शरवरी एक अलावा फिल्म 'वेदा' में अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। आज ट्रेलर लॉन्च के दौरान काले कोट और काले चश्मे में अभिषेक बनर्जी जंच रहे थे। वहीं ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के कलाकारों के अलावा निर्माता और निर्देशक भी मौजूद थे। इस इवेंट में निखिल आडवाणी के अलावा मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी भी स्पॉट किए गए।
विज्ञापन
5 of 5
वेदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस साल 15 अगस्त को एक साथ कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो तो 'स्त्री 2' और 'डबल इस्मार्ट' भी इसी दिन रिलीज होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि तीनों फिल्मों में कौन सी फिल्म बाजी मार ले जाती है। वैसे 'वेदा' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर देने में कामयाब होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।