सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vedaa X Review: फिल्मों के क्लैश के बीच भी कमल बनकर खिली 'वेदा', जॉन के एक्शन पैक्ड फिल्म के मुरीद हुए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 15 Aug 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
Vedaa X Review Starring John Abraham Sharvari Wagh Tamannaah Bhatia Abhishek Banerjee film
'वेदा' फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @@thejohnabraham

जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'वेदा' आज यानी 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो गई है। जॉन लंबे समय से एक्शन फिल्में करते आ रहे हैं और 'वेदा' में भी वो यही करते हुए नजर आ रहे हैं। सत्य घटना पर आधारित बताई जा रही फिल्म 'वेदा' को सेंसर बोर्ड से काफी मशक्कत के बाद सर्टिफिकेट मिला था। अब सबकी नजर जॉन और शरवरी की 'वेदा' के ओपनिंग डे कलेक्शन पर है। आइए जानते हैं कि 'वेदा' को एक्स पर दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिली है।


 

Trending Videos
Vedaa X Review Starring John Abraham Sharvari Wagh Tamannaah Bhatia Abhishek Banerjee film
वेदा - फोटो : यूट्यूब: Zee Music Company

एक यूजर ने लिखा, 'कहानी अनुसूचित जाति की एक लड़की (शरवरी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुक्केबाज बनना चाहती है। अपने परिवार की लगाई गई बाधाओं और कठिनाइयों के बावजूद, वह अपने सपनों को नहीं छोड़ती है और इस प्रक्रिया के दौरान, उसकी मुलाकात एक कोर्ट-मार्शल आर्मी मेजर (जॉन अब्राहम) से होती है, जो उसके सपनों को पूरा करने के मिशन में शामिल हो जाता है। जॉन अब्राहम के एक्शन सीन देखने में काफी मजा आया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vedaa X Review Starring John Abraham Sharvari Wagh Tamannaah Bhatia Abhishek Banerjee film
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

दूसरे यूजर ने फिल्म को तीन स्टार देते हुए लिखा, 'वेदा असली कहानी पर आधारित फिल्म है। जॉन अब्राहम ने धमाकेदार वापसी की है। तमन्ना भाटिया हमेशा की तरह खूबसूरत लगी हैं। शरवरी भी काफी शानदार नजर आई हैं। फिल्म बीजीएम शानदार है।'
 

Vedaa X Review Starring John Abraham Sharvari Wagh Tamannaah Bhatia Abhishek Banerjee film
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

एक और यूजर ने लिखा, 'शारवरी वाघ और अभिषेक बनर्जी वे कलाकार हैं जो 'वेदा' को सफल बनाते हैं। उसके साथ ही उन्होंने फिल्म को तीन स्टार भी दिए हैं। एक फैन ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, फिल्म अच्छे डायलॉग और एक्शन से भरपूर है। जॉन अब्राहम हर संभव तरीके से अपनी भूमिका के साथ न्याय करते हैं। शरवरी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है, गुलाम से विद्रोही महिला तक। महिला सशक्तिकरण की अवधारणा तो ठीक है फिल्म में गैर जरूरी एक्शन इसे कमजोर बनाते हैं।'
 

विज्ञापन
Vedaa X Review Starring John Abraham Sharvari Wagh Tamannaah Bhatia Abhishek Banerjee film
वेदा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

जॉन अब्राहम के एक फैन ने लिखा, "जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा के लिए कुछ अच्छी प्रतिक्रिया सुनी है। कई क्लैश को ध्यान में रखते हुए अच्छे रिव्यू दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में मदद करेंगे।"


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed