सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Independence Day 2024: आजादी के रंग में रंगे सितारे, पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को दीं स्तवंत्रता दिवस की बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Aug 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2024: Anupam Kher to kangana Ranaut Akshara Singh allu arjun film stars Best wishes to fans
कंगना रणौत, अनुपम खेर, अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

आज आजादी का पर्व है। 15 अगस्त को देश में स्तवंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर है। राष्ट्रीय पर्व पर हर देशवासी के मन में उमंग है। बॉलीवुड में भी आजादी का उल्लास देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ और भोजपुरी फिल्म जगत के सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

Trending Videos
Independence Day 2024: Anupam Kher to kangana Ranaut Akshara Singh allu arjun film stars Best wishes to fans
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता अनुपम खेर ने एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी आज की स्वतंत्रता के लिए, हमारे बीते हुए कल में बहुत सारे जाने पहचाने और बहुत सारे अनजान लोगों का बलिदान है, त्याग है। उन्हें याद रखना बहुत जरूरी है। जय हिन्द। जय भारत'। अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वे आजादी के मायने समझाते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2024: Anupam Kher to kangana Ranaut Akshara Singh allu arjun film stars Best wishes to fans
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अदाकारा और भाजपा सांसद कंगना रणौत ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। कंगना हाथ में तिरंगा लिए हंसती मुस्कुराती नजर आ रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' है, जो सितंबर में रिलीज होगी।

Independence Day 2024: Anupam Kher to kangana Ranaut Akshara Singh allu arjun film stars Best wishes to fans
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर देशवासियों को आजादी की बधाई दी है। तिरंगा रंग के परिधान पहने अक्षरा सिंह पोज देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, उसमें महिलाओं की स्वतंत्रता और सम्मान की बात कहती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Independence Day 2024: Anupam Kher to kangana Ranaut Akshara Singh allu arjun film stars Best wishes to fans
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykuma

अक्षरा सिंह के अलावा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर बधाई दी है। साथ ही अभिनेता अनिल कपूर ने भी पोस्ट साझा कर शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी पोस्ट साझा किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' आज रिलीज हुई है।




अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed