Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Veer Zaara Re Release Advance Booking Shah Rukh Khan Preity Zinta Romantic Film Sold Tickets On Day 1 report
{"_id":"66e3c7d6f86d510c5804fd72","slug":"veer-zaara-re-release-advance-booking-shah-rukh-khan-preity-zinta-romantic-film-sold-tickets-on-day-1-report-2024-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Veer Zaara: फिर से सिनेमाघरों में देखिए वीर प्रताप सिंह-जारा की प्रेम कहानी, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Veer Zaara: फिर से सिनेमाघरों में देखिए वीर प्रताप सिंह-जारा की प्रेम कहानी, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:35 AM IST
सार
वीर जारा की री-रिलीज एडवांस बुकिंग के पहले दिन हजारों में टिकट बिके। फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि फिल्म को एक बार फिर से सिनेममाघरों में रिलीज किया जा रहा है। पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बाजी मार ली है। आइए जानते है पहले दिन फिल्म के कितने टिकट बिके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म वीर जारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वीर जारा की री-रिलीज एडवांस बुकिंग के पहले दिन हजारों में टिकट बिके। फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि फिल्म को एक बार फिर से सिनेममाघरों में रिलीज किया जा रहा है। पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बाजी मार ली है। आइए जानते है पहले दिन फिल्म के कितने टिकट बिके हैं।
2 of 5
फिल्म वीर जारा
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2004 में रिलीज हुई यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म वीर जारा आज यानी 13 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी ने अहम भूमिका निभाई थीं। फिल्म में वीर प्रताप सिंह और जारा हयात खान के बीच सीमा पार की प्रेम कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म में से एक थी। अब दो दशक बाद, प्रशंसकों को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर जोया और वीर प्रताप सिंह की रोमांटिक लव स्टोरी देखने का मौका सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा।
3 of 5
फिल्म वीर जारा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें वीर जारा को पूरे भारत में 250 स्क्रीन पर फिर से रिलीज किया जाएगा, जिसमें हर थिएटर में एक दिन में सिर्फ एक शो रखा जाएगा। यशराज फिल्म्स ने शुरुआती बुकिंग में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीर जारा ने पीवीआर इनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी प्रमुख सिनेमा चेन में अपने पहले दिन की एडवांस बिक्री के आखिर में 3,250 टिकट बिक चुके हैं। इस बीच, मूवीमैक्स चेन ने 300 से ज्यादा टिकट बेचे, जो इस हफ्ते की नई रिलीज, द बकिंघम मर्डर्स से बेहतर प्रदर्शन रहा। उम्मीद है कि फिल्म अपने पहले दिन 15-20 लाख रुपये कमा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म वीर जारा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब यशराज फिल्म्स ने अपनी किसी फिल्म को फिर से रिलीज किया हो। स्टूडियो ने पहले भी अपनी कई क्लासिक फिल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है और मोहब्बतें को सिनेमाघरों में री-रीलिज किया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध होने के बावजूद, वीर जारा को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। यह साबित करता है कि सिनेमाघरों में फिल्में देखना कभी भी पुराना नहीं होगा, खासकर जब बात उन फिल्मों की हो, जो प्रेम कहानी दर्शकों के दिल से जुड़ी होती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म वीर जारा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीर जारा में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन सभी के अलावा मनोज बाजपेयी, दिव्या दत्ता, किरण खेर, बोमन ईरानी और अमिताभ बच्चनने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें वीर जारा के अलावा सोहम शाह की तुम्बाड, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की तुझे मेरी कसम, पड़ोसन और बॉम्बे टू गोवा भी इस हफ्के फिर से सिनामाघरों में रिलीज होंगी। इससे पहले इम्तियाज अली की लैला मजनू, आर. माधवन और दीया मिर्जा स्टारर रहना है तेरे दिल में और रॉकस्टार जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो चुकी हैं, जिन्हें प्रशंसकों की काफी अच्छी प्रतीक्रिया मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।