फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने दिखाया अपनी नन्ही परी का चेहरा, गुलाबी ड्रेस में बेहद क्यूट लग रहीं राबिया

Wed, 19 Jun 2024 10:41 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 19 Jun 2024 10:41 AM IST
सार

स्वरा भास्कर ने आज बुधवार, 19 जून को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर बेटी राबिया का चेहरा दिखाया है। तस्वीर में स्वरा की नन्ही परी बेहद क्यूट लग रही हैं। राबिया एक बगीचे में कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन
Veere Di Wedding Actress Swara Bhasker Reveals Face of her daughter Raabiyaa First Time shared Full Photo
स्वरा भास्कर पति फहाद और बेटी राबिया के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद स्वरा ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है। उनकी बेटी राबिया नौ महीने की हो गई है। स्वरा और उनके पति फहाद अहमद ने पिछले साल 23 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। बीते के जन्म के इतने महीने बाद अब अभिनेत्री ने फैंस को राबिया का चेहरा दिखाया है। 

Veere Di Wedding Actress Swara Bhasker Reveals Face of her daughter Raabiyaa First Time shared Full Photo
स्वरा भास्कर की बेटी राबिया - फोटो : इंस्टाग्राम

स्वरा भास्कर ने आज बुधवार, 19 जून को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर बेटी राबिया का चेहरा दिखाया है। तस्वीर में स्वरा की नन्ही परी बेहद क्यूट लग रही हैं। राबिया एक बगीचे में कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। पिंक फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में नन्ही राबिया बेहद प्यारी लग रही हैं। अभिनेत्री के फैंस के लिए ये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। 

Veere Di Wedding Actress Swara Bhasker Reveals Face of her daughter Raabiyaa First Time shared Full Photo
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने कभी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। आज उन्होंने राबिया का पूरा चेहरा फैंस को दिखाया है। फैंस लंबे वक्त से राबिया को देखने के लिए उत्सुक हो रहे थे। स्वरा की नन्ही परी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Veere Di Wedding Actress Swara Bhasker Reveals Face of her daughter Raabiyaa First Time shared Full Photo
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara

स्वरा ने हाल ही में अपनी बेटी की पहली बकरीद की झलक दिखाने के लिए कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। वह बेटी के साथ अक्सर वक्त बिताते हुए नजर आती हैं। स्वरा ने जून 2023 में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपने पति और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं।

विज्ञापन
Veere Di Wedding Actress Swara Bhasker Reveals Face of her daughter Raabiyaa First Time shared Full Photo
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : इंस्टाग्राम

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने फरवरी 2023 में कोर्ट मैरिज की थी। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात और प्यार तब हुआ जब वे नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शादी के बंधन में बंधने से पहले वे कुछ समय तक दोस्त थे। मार्च 2023 में दोनों ने अपनी शादी के फंक्शन किए थे, जिसमें हल्दी, मेहंदी, कव्वाली नाइट और रिसेप्शन शामिल थे। 

Dalljiet Kaur: निखिल पटेल ने शोहरत के लिए दलजीत से की शादी? केन्या में अपने अधिकारों के लिए लड़ रहीं एक्ट्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed