Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vicky Kaushal and Triptii Dimri's romance shown in the promo of Jaanam song users concerned about Katrina Kaif
{"_id":"668bd5a3a1361b9cc800b481","slug":"vicky-kaushal-and-triptii-dimri-s-romance-shown-in-the-promo-of-jaanam-song-users-concerned-about-katrina-kaif-2024-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaanam Song: 'जानम' गाने के प्रोमो में दिखा विक्की और तृप्ति का रोमांस, यूजर ने कहा- कैटरीना दीदी, मैं ना सहती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jaanam Song: 'जानम' गाने के प्रोमो में दिखा विक्की और तृप्ति का रोमांस, यूजर ने कहा- कैटरीना दीदी, मैं ना सहती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:35 PM IST
सार
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' जमकर धमाल मचा रहा है लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं और डांस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के दूसरे गाने 'जानम' का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लोग विक्की कौशल की चुटकी ले रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' जमकर धमाल मचा रहा है। लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं और डांस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के दूसरे गाने 'जानम' का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स विक्की कौशल की चुटकी ले रहे हैं।
2 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'जानम' एक रोमांटिक गाना है। इसके प्रोमो में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी को स्विमिंग पूल में देखा जा सकता है। विक्की कौशल शर्टलेस नजर आ रहे हैं तो वहीं, तृप्ति नीले रंग की मोनोकिनी में दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री दिख रही है। प्रोमो के अंत में दोनों एक-दूसरे को किस भी कर रहे हैं।
3 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कैटरीना दीदी, मैं तो ना सहती। दूसरे ने लिखा कि करण जौहर तलाक करवाएगा। एक अन्य यूजर ने विक्की के लिए लिखा कि भाई आपको कैटरीना भाभी कुछ कहती नहीं है क्या? एक और यूजर ने लिखा कि कैटरीना अपनी आंखे बंद कर लो। एक अन्य यूजर ने लिखा, "खत्म, टाटा, बाय बाय।"
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'जानम' गाना नौ जुलाई को रिलीज किया जाएगा। रविवार को इस गाने का पोस्टर जारी किया गया था। पोस्टर में भी विक्की और तृप्ति के बीच जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी और तभी से दोनों के प्रशंसकों ने इस गाने को देखने का इंतजार करना शुरू कर दिया था।
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'बैड न्यूज' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। इसकी कहानी इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने लिखी है। इसमें विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ एमी विर्क भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, आनंद तिवारी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा किया गया है। इसे 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।