{"_id":"668bd404768903519c05029f","slug":"alia-bhatt-karisma-kapoor-kareena-kapoor-soni-razdan-wishes-neetu-kapoor-on-her-66th-birthday-2024-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neetu Kapoor: आलिया ने बताया ताकत, तो करीना ने बताया प्रेरणा, नीतू कपूर के जन्मदिन पर सितारों ने दी शूभकामनाएं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Neetu Kapoor: आलिया ने बताया ताकत, तो करीना ने बताया प्रेरणा, नीतू कपूर के जन्मदिन पर सितारों ने दी शूभकामनाएं
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर का आज अपना 66वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें काफी प्यार भी मिल रहा है। अभिनेत्री ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और दामाद भरत साहनी के साथ स्विट्जरलैंड में आधी रात को जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब उन्हें बधाई देने वालों में उनकी बहू और अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। आलिया के अलावा करिश्मा कपूर और करीना कपूर समेत कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां और सास के नीतू कपूर की साथ में एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं और मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज दे रही हैं। आलिया ने तस्वीर में नीतू के सर पर जन्मदिन की टोपी वाली इमोजी भी लगाई है। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे मॉम। मेरी ताकत, शांति और फैशन की सभी चीजों का स्त्रोत। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।
3 of 6
नीतू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया के इस जन्मदिन वाली इंस्टाग्राम स्टोरी को नीतू ने फिर से साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह भी आलिया से बहुत प्यार करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाली इमोजी और मुस्कुराने वाली इमोजी का भी उपयोग किया। नीतू कपूर के जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
Sonakshi-Zaheer: 'यह दिन,यह पल...' जहीर ने साझा की सात साल पहले की तस्वीर, 2017 में हुई थी सोनाक्षी से मुलाकात
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।