Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vicky Kaushal shares a message from the late Army chief Sam Manekshaw daughter After Watching Tauba Tauba
{"_id":"66bc5faabd7aaa36ca09cccc","slug":"vicky-kaushal-shares-a-message-from-the-late-army-chief-sam-manekshaw-daughter-after-watching-tauba-tauba-2024-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: 'यह आदमी कौन है?', 'तौबा-तौबा' गाना देख सैम मानेकशॉ की बेटी ने विक्की से किया था यह सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vicky Kaushal: 'यह आदमी कौन है?', 'तौबा-तौबा' गाना देख सैम मानेकशॉ की बेटी ने विक्की से किया था यह सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्की कौशल अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। 'मसान', 'उरी', 'संजू', 'सैम बहादुर', 'मनमर्जियां' आदि इन सभी फिल्मों में उनकी बहुमुखी अभिनय देखने को मिला है। हालांकि, अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म 'बैड न्यूज' में उनके कॉमेडी रोल से प्रशंकों का दिल जीत लिया। फिल्म का गाना 'तौबा-तौबा' दर्शकों के बीच काफी वायरल भी हुआ था। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि सैम मानेकशॉ की बेटी ने 'तौबा तौबा' देखने के बाद उन्हें मैसेज किया था।
2 of 4
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
विक्की ने हाल ही में, बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाना और एक ऐसे आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाना, जिन्हें आर्मी ने लीजेंड माना जाता है, दोनों में फर्क है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी।" उन्होंने अपने माता-पिता से सैम मानेकशॉ के बारे में सुनी कहानियों को याद किया, जो पंजाब में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान थे।
3 of 4
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने कहा, "मेरे माता-पिता मुझे बताते थे कि कैसे वे अंधेरे कमरे में पढ़ाई करते थे, स्टोर रूम में छिपते थे और रेडियो पर सैम सर के निर्देशों का बेसब्री से इंतजार करते थे। इन कहानियों के साथ बड़ा होना और फिर उन्हें पर्दे पर निभाने का मौका मिलना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी की तरह लगा। यह नर्वस करने वाला था, लेकिन मैं भाग्यशाली था कि मैं मेघना गुलजार के हाथों में था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की ने सैम मानेकशॉ की बेटी माया मानेकशॉ के साथ एक दिलचस्प बातचीत भी शेयर की। "एक दिन माया ने 'तौबा तौबा' देखने के बाद मुझे मैसेज किया। उन्होंने पूछा, 'यह आदमी कौन है?' और मैं उलझन में पड़ गया। उन्होंने समझाया और कहा, 'पांच महीने पहले, आपने मुझे विश्वास दिलाया था कि आप मेरे पिता हो। अब आप यह नहीं कर सकते। मेरा मतलब है, यह मेरा काम है।" विक्की ने कहा कि यह मेरे लिए सबसे बड़ी तारीफ की तरह लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।