Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vicky Kaushal shares photo of Sam Manekshaw on his birthday wrote Remembering the legend on his 110th birthday
{"_id":"660d186d51706bb2ce00f18d","slug":"vicky-kaushal-shares-photo-of-sam-manekshaw-on-his-birthday-wrote-remembering-the-legend-on-his-110th-birthday-2024-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को किया याद, फोटो साझा कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को किया याद, फोटो साझा कर दी श्रद्धांजलि
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2023 में आई फिल्म 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल ने 'फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ' का किरदार निभाया था। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म विक्की के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक फिल्म है। दर्शकों को इस फिल्म में विक्की का किरदार काफी पंसद आया था। आज अभिनेता अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने हीरो सैम मानेकशॉ को याद करते दिखे।
2 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैम बहादुर' की शुरुआत उनके बचपन से होती है। धीरे-धीरे जब फिल्म की कहानी खुलती है तब पता चलता है कि मानेकशॉ को सैम उपनाम कैसे मिलता है। विक्की ने अपने बेहतरीन अभिनय से फील्ड मार्शल की जिंदगी को बड़े पर्दे पर जीवंत कर दिया था। विक्की फिल्म में बिल्कुल उन्हीं की तरह चलते और बोलते भी नजर आए थे।
3 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज 'फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ' के जन्मदिन के मौके पर विक्की ने उन्हें याद किया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सैम मानेकशॉ की एक तस्वीर को साझा किया है। साथ ही साथ विक्की ने लिखा है, 'देश के महान नायक को 110 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। आज मैं उन्हें याद कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सैम मानेकशॉ एक राष्ट्रीय नायक हैं। आज भी जो युवा भारतीय सैन्य सेवा से जुड़ना चाहते हैं सैम उनके लिए किसी हीरो से कम नहीं हैं। सैम मानेकशॉ सिर्फ एक सैनिक नहीं थे। उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेना प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही साथ सैम पहले भारतीय सेना अधिकारी हैं जिन्हें फील्ड मार्शल के पद से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2023 'सैम बहादुर' जैसी हिट फिल्म देने वाले विक्की आने वाले दिनों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'लव एंड वॉर' में अपने अभिनय का जलवा बिखरते नजर आएंगे। इसके अलावा वे फिल्म 'छावा' में भी दिखाई देने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।