Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Randeep Hooda talks about alia bhatt said While making Highway I developed a spiritual bond with her
{"_id":"660d0ad7f229e23565041927","slug":"randeep-hooda-talks-about-alia-bhatt-said-while-making-highway-i-developed-a-spiritual-bond-with-her-2024-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले, 'कंगना रणौत ने बिना वजह आलिया को निशाना बनाया था'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले, 'कंगना रणौत ने बिना वजह आलिया को निशाना बनाया था'
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' स्टार रणदीप हुड्डा बॉलीवुड में अपनी ईमानदारी के लिए मशहूर हैं। वे हमेशा सच बोलते हैं चाहे किसी को पसंद आए या नहीं। रणदीप हुड्डा पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'हाईवे' में उनकी को-स्टार रही आलिया भट्ट के बारे में खुलकर बातें करते नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने कंगना रणौत के बारे में भी अपने विचारों को मीडिया से साझा किया।
रणदीप हुड्डा अपनी राय व्यक्त करने से नहीं डरते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं आलिया भट्ट के साथ एक अलग किस्म का जुड़ाव महसूस करता हूं। आप कह सकते हैं कि यह जुड़ाव आध्यात्मिक का स्तर है। मुझे नहीं पता है कि वे क्या महसूस करती हैं मेरे लिए, लेकिन मैं उन्हें काफी मानता हूं।'
3 of 5
रणदीप आलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणदीप आलिया और कंगना के विवाद पर बात करते हुए बोले, 'भले ही कंगना ने आलिया को औसत दर्जे की अभिनेत्री कहा हो, लेकिन मैंने हमेशा ही उन्हें अलग और बढ़िया काम करते देखा है। आलिया एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में एक साथ नजर आए थे। रणदीप कहते हैं, 'देखिए आप खुद को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं मानते हैं, लेकिन धीरे-धीरे काम करते हुए आप भी इसी इंडस्ट्री का हिस्सा बन जाते हैं। यूं अपने साथ कलाकार का मजाक उड़ाना या उनपर कटाक्ष करना किसी भी कलाकार को शोभा नहीं देता है।'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट को एक औसत दर्जे की अभिनेत्री कहा था। साथ ही साथ उन्होंने 'गल्ली ब्यॉय' फिल्म में उनकी एक्टिंग का मजाक भी उड़ाया था। हालांकि आलिया ने कंगना पर कोई पलटवार नहीं किया था और रणदीप हुड्डा ने इस बात के लिए तब आलिया की काफी तरीफ भी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।