फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Massey: टॉयलेट रूम के बाहर विक्रांत को मिला था करियर का पहला ब्रेक, अभिनेता ने बताया दिलचस्प किस्सा

Wed, 03 Apr 2024 01:14 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 01:14 PM IST
सार

Vikrant Massey: टॉयलेट रूम के बाहर विक्रांत को मिला था करियर का पहला ब्रेक, अभिनेता ने बताया दिलचस्प किस्सा
 

विज्ञापन
Vikrant Massey birthday 12th fail actor got his first break of his career outside the restroom know the story
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विक्रांत मैसी आज इंडस्ट्री के जाने-पहचाने नाम हैं। 12वीं फेल से सफलता की नई ऊंचाइयां छू वाले विक्रांत आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्तमान में विक्रांत की गिनती बॉलीवुड के उभरते हुए सितारों में हो रही है, लेकिन 12वीं फेल अभिनेता के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था। विक्रांत को अपने करियर का पहला ब्रेक एक टॉयलेट रूम के बाहर मिला था, जिसका खुलासा अभिनेता ने एक साक्षात्कार में किया, चलिए आपको यह दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

Vikrant Massey birthday 12th fail actor got his first break of his career outside the restroom know the story
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन की दुनिया से की थी। विक्रांत ने अपना अभिनय सफर साल 2004 में टेलीविजन शो 'कहां हूं मैं' से किया था। इसके बाद वे 'धर्म वीर', 'बालिका वधू', 'बाबा ऐसा वर ढूंढो', और 'कुबूल है' जैसे लोकप्रिय धारावाहिक में नजर आए।

Vikrant Massey birthday 12th fail actor got his first break of his career outside the restroom know the story
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अभिनय करियर के पहले ब्रेक के बारे में बताते हुए विक्रांत ने कहा कि उन्हें पहली बार अभिनय करने का ऑफर साल 2004 में मिला था। उस दौरान एक टॉयलेट रूम के बाहर खड़े थे, तभी उनके पास एक महिला आईं और उन्होंने उनसे पूछा कि क्या वे अभिनय करेंगे। इस भूमिका के लिए हर प्रति एपिसोड 6,000 रुपये पेशकश की गई थी। इसके बाद विक्रांत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Massey birthday 12th fail actor got his first break of his career outside the restroom know the story
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद विक्रांत ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सहायक भूमिकाएं निभाया। इसके बाद वे कोकंणा सेन शर्मा की फिल्म 'ए डेथ इन द गंज', 'गिन्नी वेड्स सनी', दीपिका पादुकोण के साथ छपाक और हालिया रिलीज '12वीं फेल' में मुख्य भूमिका में नजर आए। '12वीं फेल' के लिए विक्रांत को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला।
Heeramandi New Song: भंसाली की 'हीरामंडी' का एक और धांसू गाना रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाईं अदाएं

विज्ञापन
Vikrant Massey birthday 12th fail actor got his first break of his career outside the restroom know the story
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत ने कई वेब सीरीज में भी जबर्दस्त भूमिकाएं निभाईं, जिसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली। इन साल 2018 में आई मिर्जापुर, साल 2019 में आई 'क्रिमिनल जस्टिस' और 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' जैसे शो में शानदार भूमिकाओं में दिखें। फिलहाल, विक्रांत अपनी अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में हैं, जो 3 मई को रिलीज होगी।
Ayushmann Khurrana: संगीत करियर में आगे बढ़े आयुष्मान खुराना, वैश्विक दर्शकों पर चलाएंगे अपनी आवाज का जादू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed