फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: संगीत करियर में आगे बढ़े आयुष्मान खुराना, वैश्विक दर्शकों पर चलाएंगे अपनी आवाज का जादू

Wed, 03 Apr 2024 12:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 03 Apr 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana has taken a step in his musical career Actor signed record deal with major music label
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान अलग तरह की फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। साल 2023 में उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही है। अब अभिनेता अभिनय को एक तरफ रखकर संगीत करियर में आगे बढ़ने जा रहे हैं और अपने फैंस पर एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Ayushmann Khurrana has taken a step in his musical career Actor signed record deal with major music label
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में, आयुष्मान खुराना ने संगीत लेबल के साथ एक रिकॉर्ड समझौते पर हस्ताक्षर करने की खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया है। इस बड़े म्यूजिक लेबल के साथ डील साइन करने के बाद आयुष्मान खुराना ने कहा 'लोगों के सामने अपना अगला गाना पेश करने के लिए उत्साहित हूं'।

Ayushmann Khurrana has taken a step in his musical career Actor signed record deal with major music label
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान ने अभिनय के अलावा संगीत जगत में भी खूब नाम कमाया है। अभिनेता ने फैंस को पानी दा रंग, नज्म नज्म, सादी गली आजा जैसे कई हिट गाने दिए हैं। अब आयुष्मान की इस उपलब्धि से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर दर्शकों को इसकी जानकारी दी है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'आयुष्मान खुराना ने अपनी आवाज को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए देश के प्रमुख म्यूजिक लेबल वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ एक वैश्विक रिकॉर्डिंग डील साइन की है।'

View this post on Instagram

A post shared by Warner Music (@warnermusic)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana has taken a step in his musical career Actor signed record deal with major music label
आयुष्मान खुराना-75वां गणतंत्र दिवस - फोटो : सोशल मीडिया

इस मौके पर आयुष्मान खुराना ने कहा, 'मैं हमेशा कुछ नया करने जैसी सोच रखने वाले लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। मैं अपने संगीत को वैश्विक दर्शकों तक ले जाना चाहता हूं और मुझे विश्वास है कि वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ, मैं इस क्षेत्र में आगे बढ़ पाऊंगा। मैं लोगों के सामने अपना अगला गाना पेश करने के लिए काफी उत्साहित हूं। यह कुछ नया होगा, जो लोगों ने पहले कभी नहीं सुना होगा।'

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana has taken a step in his musical career Actor signed record deal with major music label
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता के बाद अभिनेता इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनकी पिछली रिलीज बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Heeramandi New Song: भंसाली की 'हीरामंडी' का एक और धांसू गाना रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाईं अदाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed