फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heeramandi New Song: भंसाली की 'हीरामंडी' का एक और धांसू गाना रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाईं अदाएं

Wed, 03 Apr 2024 12:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Apr 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali netflix series Heeramandi The Diamond Bazaar new song Tilasmi Bahein OUT Sonakshi Sinha
'तिलस्मी बाहें' - फोटो : इंस्टाग्राम

संजय लीला भंसाली की आगामी सीरीज 'हीरामंडी' का एक और गाना आज रिलीज हो गया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा दर्शकों पर जादू चलाती नजर आ रही हैं। सीरीज का पहला गाना 'सकल बन' काफी पसंद किया गया। आज दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' भी सामने आ चुका है।

Sanjay Leela Bhansali netflix series Heeramandi The Diamond Bazaar new song Tilasmi Bahein OUT Sonakshi Sinha
'तिलस्मी बाहें' - फोटो : इंस्टाग्राम

'तिलस्मी बाहें' गाने को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा अपने अभी तक के सबसे अनोखे अवतार में नजर आईं हैं। 'तिलस्मी बाहें' में 'फरीदन' के रोल में सोनाक्षी सिन्हा ने मुजरे को फिर से जिंदा कर दिया है। भंसाली अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। अब वे वेब सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहें हैं। कुछ दिन पहले सीरीज का पहला गाना 'सकल बन' रिलीज हुआ था, जिसमें भव्य सेट के साथ गाने में ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा सेख और दिव्या दत्ता ने अपने शाही अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं 'सकल बन' को फैंस का धांसू रिस्पांस मिलने के बाद पीरियड ड्रामा सीरीज 'हीरामंडी' का दूसरा ट्रैक 'तिलस्मी बाहें' रिलीज कर दिया है। 'तिलस्मी बाहें' नाम के इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा 'फरीदन' के बोल्ड किरदार में नजर आ रहीं हैं।
Ayushmann Khurrana: संगीत करियर में आगे बढ़े आयुष्मान खुराना, वैश्विक दर्शकों पर चलाएंगे अपनी आवाज का जादू

Sanjay Leela Bhansali netflix series Heeramandi The Diamond Bazaar new song Tilasmi Bahein OUT Sonakshi Sinha
'तिलस्मी बाहें' - फोटो : इंस्टाग्राम

इस गाने में शिमरी गोल्डन रंग की साड़ी पहने हुए सोनाक्षी सिन्हा एक महफिल में बैठकर गाना शुरू करतीं हैं, जिसमें कई लोग उनके आसपास नजर आ रहे हैं। जहां लोग उनकी खूबसूरती पर फिदा नजर आ रहें हैं, वहीं फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) कभी टेबल पर डांस करतीं हैं, तो कभी किसी की बाहों में अपने डांस मूव्स करके लोगों को मदहोश करती दिखाई दीं। इस गाने को शर्मिष्ठा चटर्जी ने अपनी आवाज दी है। 'तिलस्मी बाहें' को एएम तुराज ने लिखा है और कृति महेश ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali netflix series Heeramandi The Diamond Bazaar new song Tilasmi Bahein OUT Sonakshi Sinha
'तिलस्मी बाहें' - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी का यह अवतार अभी तक किसी ने नहीं देखा होगा। इस पूरे गाने में सोनाक्षी सिन्हा को देखकर कोई भी उनके ऊपर से नजरे नहीं हटा पाएगा। इस गाने में सोनाक्षी के लुक की बात करें तो उन्होंने चमचमाती गोल्डन साड़ी, गले में हीरों का दमकता हार, नाक में नथनी और बालों को कर्ल किया हुआ है। फरदीन के किरदार में सोनाक्षी बेहद ही खूबसूरत दिखाई दीं। साथ ही वह हाथ में जाम और सिगरेट पकड़े अपने कातिलाना अंदाज में महफिल में मौजूद सभी लोगों को मदहोश करतीं दिख रहीं हैं। इस गाने को फैंस का काफी अच्छा प्रतिक्रिया मिल रही है।
Vikrant Massey: टॉयलेट रूम के बाहर विक्रांत को मिला था करियर का पहला ब्रेक, अभिनेता ने बताया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali netflix series Heeramandi The Diamond Bazaar new song Tilasmi Bahein OUT Sonakshi Sinha
'तिलस्मी बाहें' - फोटो : इंस्टाग्राम

'हीरामंडी' का प्रीमियर 1 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा। यह संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज है। प्रीमियर की तारीख की घोषणा हाल ही में मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में एक ड्रोन लाइट शो के दौरान हुई थी। इस कार्यक्रम में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख सहित कई बॉलीवुड कलाकारों ने शिरकत की थी। भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल समेत कई कलाकार नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में कई बेहतरीन फिल्में बनीं हैं। इनमें देवदास, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'हीरामंडी' आठ पार्ट की सीरीज है, जिसे नेटफ्लिक्स पर 190 देशों में लॉन्च किया जाएगा।
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले, 'कंगना रणौत ने बिना वजह आलिया को निशाना बनाया था'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed