सब्सक्राइब करें

Chhaava: विक्की कौशल ने पूरी की 'छावा' की शूटिंग, भावुक नोट साझा कर खोला फिल्म से जुड़ीं यादों का पिटारा

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 12 May 2024 10:37 AM IST
विज्ञापन
vicky kaushal wraps Chhaava shooting shares video emotional note experience working with rashmika mandanna
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल इन दिनों 'छावा' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे काफी दिनों से लगातार फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म के जरिए वे रश्मिका मंदाना के साथ पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही वे इससे जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब ऐसे में विक्की ने फैंस के लिए 'छावा' से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा की है।

Trending Videos
vicky kaushal wraps Chhaava shooting shares video emotional note experience working with rashmika mandanna
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विक्की कौशल ने हाल ही में घोषणा की कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने शूटिंग को भावुक और अविश्वसनीय बताते हुए लिखा, 'छावा के फिल्मांकन की अविश्वसनीय रूप से भावुक और नाटकीय यात्रा कुछ नाटक के बिना समाप्त नहीं हो सकती थी। हमारे अंतिम शॉट पूरा करने के तुरंत बाद बारिश के देवताओं ने वास्तव में आज मौसम की प्यारी झलक पेश की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal wraps Chhaava shooting shares video emotional note experience working with rashmika mandanna
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा, 'मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं, इस यात्रा के बारे में मैं अभी बहुत कम बता पा रहा हूं, हो सकता है कि कुछ दिनों में जब सब कुछ समझ में आ जाए। अब मैं भरे दिल से बस इतना ही कह सकता हूं। आभार, प्रेम और संतुष्टि का अर्थ है यह फिल्म। यह फिल्म रैप है।' इसके साथ विक्की ने एक प्यारा वीडियो साझा किया है। सेट पर यह वीडियो शूट किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि मौसम सुहाना हो रहा है और तेज बारिश हो रही है। इसे बारिश के बारे में विक्की ने अपने पोस्ट में बात की है।

vicky kaushal wraps Chhaava shooting shares video emotional note experience working with rashmika mandanna
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

'छावा' एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं। दूसरी ओर रश्मिका मंदाना फिल्म में येसूबाई भोसले की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। चर्चा है कि फिल्म में मुगल राजकुमार का किरदार निभाने के लिए अभिनेता नील भूपालम को भी चुना गया है।
Kannappa: 'कन्नप्पा' में होगा प्रभास के किरदार का खुलासा! फिल्म से जुड़ा बड़ा एलान करने को तैयार विष्णु मांचू

विज्ञापन
vicky kaushal wraps Chhaava shooting shares video emotional note experience working with rashmika mandanna
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

'जरा हटके जरा बचके' के बाद 'छावा' के जरिए विक्की कौशल और लक्ष्मण उटेकर दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं बात करें विक्की की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ निर्देशक शशांक खेतान की कॉमेडी-ड्रामा 'मिस्टर लेले' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा वे राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' में दिखाई देने वाले हैं, जिसमें आमिर खान और सनी देओल भी हैं।
Mothers Day: मां का किरदार निभाकर 'अमर' हुईं ये अभिनेत्रियां, अभिनय में ऐसी उतरीं, देखकर आ जाए आंखों में आंसूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed