राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दशहरे के त्योहार के अवसर पर इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को रिलीज हुए आज एक सप्ताह पूरा हो गया है। वहीं, आज गुरुवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
VVKWWV Collection Day 7: हफ्ते भर में बिगड़ी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत, सातवें दिन की इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
इसका बजट तकरीबन 30 करोड़ रुपये है। पहले दिन की कमाई के बाद 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के दूसरे दिन वीकएंड का फायदा मिला और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। तीसरे दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई थी। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बीते दिन यानी चौथे दिन भारी गिरावट के साथ 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने पांचवें दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। फिल्म ने छठे दिन 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की। आज भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन 1.26 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 26.46 करोड़ रुपये हो गई है।
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 1990 के दशक की कहानी पर आधारित है। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और निर्देशित किया है और संगीत सचिन और जिगर ने दिया है। यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है।