फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VidaaMuyarchi: फिल्म विदामुयार्ची की तैयारी में जुटे अजित कुमार, इस दिन से अबू धाबी में शुरू करेंगे शूटिंग

Tue, 26 Sep 2023 11:47 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 26 Sep 2023 11:47 AM IST
विज्ञापन
VidaaMuyarchi Ajith Kumar to begin shooting for Magizh Thirumeni venture from October 4 in Abu Dhabi
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अजित कुमार इस समय कॉलीवुड के सबसे प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं। वलीमाई, विश्वसम और थुनिवु जैसी फिल्में देकर अजित ने फैंस के दिल में एक अलग पहचान बना ली है। एक्शन सुपरस्टार माने जाने वाले अभिनेता अजीत कुमार के जन्मदिन के मौके पर लाइका प्रोडक्शंस ने उनकी और निर्देशक मगिज थिरुमेनी के साथ अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। अब फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है।

VidaaMuyarchi Ajith Kumar to begin shooting for Magizh Thirumeni venture from October 4 in Abu Dhabi
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अजित कुमार ने निर्देशक मागीज थिरुमेनी  के साथ अपनी अगली 'विदामुयार्ची' की घोषणा की है। हालांकि, फिल्म की घोषणा काफी समय पहले हो गई थी, लेकिन अभी तक इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है। फिल्म, कलाकारों और अन्य चीजों के बारे में कई अफवाहें सामने आई हैं, लेकिन आखिरी अपडेट इसकी शूटिंग के बारे में है।

Mona Singh: करवा चौथ से पहले मोना सिंह का बड़ा बयान, ‘अब नहीं रहा पति को भगवान का दर्जा देने का चक्कर’

VidaaMuyarchi Ajith Kumar to begin shooting for Magizh Thirumeni venture from October 4 in Abu Dhabi
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'विदामुयार्ची' की शूटिंग अबू धाबी में शुरू होगी। पहला शूटिंग शेड्यूल अबू धाबी में होगा और तैयारियां पहले से ही चल रही हैं। खबरों की मानें तो फिल्म क्रू ने 24 सितंबर को अबू धाबी के लिए उड़ान भरी थी और सोमवार से फिल्म शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। शूटिंग से कुछ दिन पहले कलाकार अबू धाबी के लिए रवाना होंगे। टीम ने पूरे एशिया में कुछ अंतरराष्ट्रीय स्थानों का चयन किया है।

दुखद: नहीं रहे मशहूर स्कॉटिश अभिनेता डेविड मैकुलम, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
VidaaMuyarchi Ajith Kumar to begin shooting for Magizh Thirumeni venture from October 4 in Abu Dhabi
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

खबर यह भी आ रही है कि तृषा कृष्णन को फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। अजित और तृषा ने अब तक चार फिल्मों में काम किया है, जिनमें जी, किरीदम, मनकथा और येन्नई अरिंधल शामिल हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में दो फीमेल लीड होंगी और अभिनेत्री हुमा कुरेशी भी  फिल्म का हिस्सा हैं।

दुखद: नहीं रहे मशहूर स्कॉटिश अभिनेता डेविड मैकुलम, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
VidaaMuyarchi Ajith Kumar to begin shooting for Magizh Thirumeni venture from October 4 in Abu Dhabi
अजित कुमार

बता दें कि शुरुआत में प्रोडक्शन हाउस ने निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची की घोषणा की थी। हालांकि, निर्माता स्क्रिप्ट और कहानी से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए निर्देशक ने फिल्म से किनारा कर लिया। बाद में निर्देशक मागीज थिरुमेनी को फिल्म के नए निर्देशक के तौर पर घोषित किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed