कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'भूल भुलैया' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। हाल-फिलहाल में दर्शकों का रुझान जिस तरह से हॉरर कॉमेडी फिल्मों की तरफ बढ़ा है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। इस फिल्म में मूल भाग की मंजुलिका यानी विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं, जिनकी वजह से भी फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। हाल में ही अभिनेत्री ने 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा न होने को लेकर बात की है।
Bhool Bhulaiyya3: इस वजह से 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा नहीं बनीं विद्या बालन, 'भूल भुलैया 3' से कर रही हैं वापसी
Vidya Balan rejected Bhool Bhulaiyya 2: 'भूल भुलैया 3' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच इसके मूल भाग में नजर आईं विद्या बालन ने खुलासा किया है कि वो इसके दूसरे भाग 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भूल भुलैया 2' का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं विद्या बालन
विद्या बालन ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' में अपनी अदाकारी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मंजुलिका के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए 15 साल बाद इसका दूसरा भाग 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुआ। हालांकि, इसमें विद्या बालन नजर नहीं आई थीं। उनकी जगह तब्बू ने मंजुलिका का किरदार निभाया था। अब अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया है कि वह दूसरी किस्त का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं, इस वजह से उन्होंने फिल्म को मना कर दिया था।
विद्या ने आगे कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि फिल्म का दूसरा भाग पहले भाग की तरह सफल साबित होगा। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के पहले भाग से काफी प्रसिद्धि हासिल की थी, ऐसे में वो इसके सीक्वल में काम कर अपनी स्टारडम को जोखिम में नहीं डालना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें फिल्म की सफलता को लेकर पूरी तरह से विश्वास नहीं था। हालांकि, फिल्म के सफल होने के बाद उन्होंने निर्माताओं से वादा किया कि वो इसके तीसरे भाग में शामिल होंगी।
Surbhi Jyoti Wedding: सुरभि ज्योति ने मांग में सजाया सुमित सूरी के नाम का सिंदूर, शादी की तस्वीरें आईं सामने
'भूल भुलैया' अब एक लोकप्रिय फ्रैंचाइजी बन गई है। ये फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन पर फिल्माया गया फिल्म का एक गाना लॉन्च किया गया, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन ने गलती से ये खुलासा कर दिया था कि फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी, जो फिल्म के दूसरे भाग में भी मौजूद थीं।
Anees Bazmee: ‘भूल भुलैया 3’ को छोड़ लोग कर रहे फिल्म ‘नाम’ की चर्चा, एक ही चाल में ढेर हुई बज्मी की ब्रांडिंग
एक नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म में कई सारे कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव, संजय मिश्रा आदि कलाकार नजर आएंगे। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की आगामी फिल्म सिंघम अगेन से टकराने वाली है।
Anil Kapoor- Nana Patekar: लंबे समय बाद साथ नजर आए अनिल कपूर और नाना पाटेकर, फैंस को आई उदय-मजनू की याद