साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम' आज भी दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आती है। इस भारतीय फिल्मों के इतिहास की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म की लोकप्रियता के पीछे की महत्वपूर्ण वजह है फिल्म के कलाकारों का एक दूसरे के साथ बेहतरीन अभिनय और परस्परता। फिल्म में दर्शकों को नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी बेहद पसंद आई थी। आज, 27 अक्तूबर को दोनों एक बार फिर से साथ में नजर आए, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस के प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
वायरल हुईं दोनों के मुलाकात की तस्वीरें
उदय और मजनू भाई की ये मशहूर जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। दर्शक इन दोनों को लगातार एक साथ पर्दे पर देखने के लिए आतुर रहते हैं। एक लंबे अंतराल के बाद दोनों रविवार को फिर से साथ नजर आए। नाना पाटेकर अपनी आगामी फिल्म 'वनवास' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म के प्रचार के लिए अनिल कपूर के साथ एक विशेष पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया। इसके बाद मीडिया के लिए पोज देते हुए दोनों ने तस्वीरें खिंचाईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
MrBeast: मिस्टर बीस्ट पर महिला प्रतिभागियों ने लगाए गंभीर आरोप, प्राइम वीडियो की गेम्स सीरीज से जुड़ा है मामला
नाना और अनिल को साथ देख फैंस हो गए खुश
वायरल वीडियो में अनिल कपूर ने पूरी तरह से काले रंग का ड्रेस पहना है, जिसमें रोल-अप स्लीव्स वाली काली शर्ट और काली पैंट है। इसेक साथ उन्होंने चश्मा और एक घड़ी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, नाना पाटेकर ने सफेद पैंट के साथ काली शर्ट पहनी हुई है। दोनों को साथ देखकर फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपने उत्साह का प्रदर्शन करते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस बीच कई फैंस ने उन्हें फिर से साथ देखने की ख्वाहिश जाहिर की है।
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने मिटाईं सामंथा की सारी यादें, शोभिता से शादी से पहले डिलीट की ये आखिरी तस्वीर
उदय और मजनू के बिना अधूरी है 'वेलकम'
बता दें कि हाल में ही लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने साझा किया था कि उनके किरदार 'उदय शेट्टी' की सफलता अनिल के 'मजनू भाई' के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि वेलकम को पसंद किए जाने के लिए उन दोनों की जरूरत थी। इस दौरान उन्होंने वेलकम फ्रेंचाइजी के तीसरे किस्त को लेकर बात करते हुए बताया था कि उनसे इस आगामी फिल्म के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने और अनिल कपूर ने स्क्रिप्ट से असंतुष्ट होने के कारण इसे ठुकरा दिया।
Rajpal Yadav: नए रूप में नजर आएगा ‘छोटा पंडित’, राजपाल यादव ने अपने कॉमिक किरदार को लेकर किया खुलासा