{"_id":"671e4a349fb90b8a6304d1cd","slug":"rajpal-yadav-opens-up-on-his-character-chota-pandit-in-bhool-bhulaiya-3-shared-importance-of-comic-2024-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajpal Yadav: नए रूप में नजर आएगा ‘छोटा पंडित’, राजपाल यादव ने अपने कॉमिक किरदार को लेकर किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajpal Yadav: नए रूप में नजर आएगा ‘छोटा पंडित’, राजपाल यादव ने अपने कॉमिक किरदार को लेकर किया खुलासा
Sun, 27 Oct 2024 07:43 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 27 Oct 2024 07:43 PM IST
सार
राजपाल यादव ने बॉलीवुड में अपने किरदार ‘छोटा पंडित’ को लेकर चर्चा की। उन्होंने इसके पहसे भाग से लेकर अब तक प्रासंगिक होने पर प्रकाश डाला। अभिनेता ने किरदार को लेकर काफी विस्तार से इसके महत्व को उजागर किया।
विज्ञापन
राजपाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajpalofficial और यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपाल यादव ने बॉलीवुड में अपने अभिनय और किरदारों के दम पर प्रशंसकों का दिल जीता है। अभिनेता ने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में अपने किरदार के माध्यम से अमिट छाप छोड़ी है। उन्हीं में से एक फिल्म है ‘भूल भुलैया’, जिसमें उन्होंने ‘छोटा पंडित’ का किरदार निभाया है। ‘छोटा पंडित’ के किरदार ने प्रशंसकों की काफी सराहना प्राप्त की है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से राजपाल ने इस किरदार को कभी ना भूलने वाला बना दिया है।
राजपाल यादव
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म के तीनों भाग में रही ‘छोटा पंडित’ की मौजूदगी
अब वह ‘भूल भुलैया 3’ में तीसरी बार अपने इस किरदार में नजर आएंगे। कलाकारों के बदलाव और बदलती कहानियों के बीच, ‘छोटा पंडित’ ने लगातार अपनी प्रासंगिकता को बरकरार रखा हुआ है। 2007 में ‘भूल भुलैया’ के प्रीमियर के बाद से, ‘छोटा पंडित’ ने एक अमिट छाप छोड़ी है। वह एकमात्र किरदार है जिसने पहली बार फिल्म में मंजुलिका (विद्या बालन) को देखा, एक ऐसा अनुभव जिसने उसके व्यक्तित्व को मौलिक रूप से बदल दिया। राजपाल यादव ने अक्षय कुमार के साथ 2007 की फिल्म ‘भूल भुलैया’ और कार्तिक आर्यन के साथ 2022 की सीक्वल ‘भूल भुलैया 2’ दोनों में अभिनय किया। अब, वह तीसरी किस्त में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं।
Kareena Kapoor: करीना ने साझा कीं पारिवारिक दावत की तस्वीरें, बहन करिश्मा ने दी ये मजेदार प्रतिक्रिया

‘छोटा पंडित’ के किरदार पर डाला प्रकाश
एएनआई से बातचीत में राजपाल यादव ने अपने किरदार के विकास पर चर्चा की। अपने किरदार के बारे में विस्तार से बात करते हुए राजपाल ने कहा, "वह सिर्फ एक किरदार नहीं बल्कि एक कैरिकेचर, एक कॉमिक आर्कटाइप है। हमारी भारतीय संस्कृति में, भरत मुनि के 'नाट्यशास्त्र' में सूत्रधार (कथावाचक) और विदूषक (जोकर) जैसे किरदारों की कल्पना की गई थी। छोटा पंडित उसी का प्रतीक है, एक ऐसा किरदार जो किसी और का नहीं बल्कि खुद का मजाक उड़ाता है, जो कहानी में हास्य देता है।"

नए रूप में दिखेंगे छोटा पंडित
उन्होंने आगे कहा, "आपने उन्हें अलग-अलग रंगों में देखा होगा- पहली फिल्म में लाल और दूसरी में आग से खुद को बचाने के लिए सफेद। अब, वह खुद को सारी नकारात्मकता से मुक्त करने के लिए चंदन के लेप में लिपटे हुए दिखाई देते हैं, जो एक नया, हास्यपूर्ण आयाम लेकर आता है।"

राजपाल यादव का वर्क फ्रंट
राजपाल यादव ‘भूल भुलैया 2’ के बाद फिर से कार्तिक आर्यन के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, "हमारे बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है और उनके साथ काम करना कई यादगार पलों के साथ एक सुखद अनुभव रहा है।" अभिनेता ने अपने आगामी कार्यों की बात करते हुए कहा, "मैं अक्षय कुमार के साथ 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' पर काम कर रहा हूं।”
Bhool Bhulaiyaa 3: 'दर्शकों को तय करना है कि,' सिंघम अगेन से भूल भुलैया 3 के क्लैश पर माधुरी दीक्षित की दो टूक