सब्सक्राइब करें

Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल का ‘क्रैक’ से पहले का बॉक्स ऑफिस हिसाब किताब, एक्शन हीरो की यूएसपी फिर कसौटी पर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 19 Feb 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
Vidyut Jammwal Action Films Box Office Report card before Crakk jeetegaa toh jiyegaa IB71 Commando 3 Junglee
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक - जीतेगा तो जिएगा' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'आईबी 71' के बाद इस फिल्म का निर्माण भी विद्युत की कंपनी एक्शन हीरो फिल्म्स ने ही किया है। साल 2011 में फिल्म 'फोर्स' के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल को लगातार फिल्में मिलती रही हैं। उनकी छवि हिंदी सिनेमा में एक ऐसे एक्शन हीरो की रही है जो बिना किसी बॉडी डबल के अपने खतरनाक स्टंट खुद ही कर सकता है। लेकिन, उनके एक्शन में जो दोहराव देखने को मिलता है, उसे लेकर दर्शकों की राय कुछ ठीक नहीं है। और, इसका असर उनकी फिल्मो के बॉक्स ऑफिस नतीजों पर भी दिखता है।

Trending Videos
Vidyut Jammwal Action Films Box Office Report card before Crakk jeetegaa toh jiyegaa IB71 Commando 3 Junglee
आईबी 71 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आईबी 71 (12 मई 2023)
अभिनेता विद्युत जामवाल ने फिल्म 'आईबी 71' के जरिए बीते साल फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा। संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के हवाई क्षेत्रों में पाकिस्तान की हवाई उड़ानों को रोकने की योजना पर बनी थी। इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा अनुपम खेर, अश्वथ भट्ट, डैनी सुरा,  सुव्रत जोशी, विशाल जेठवा और फैजान खान की मुख्य भूमिकाएं रही। जानकारी के मुताबिक 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23.13 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidyut Jammwal Action Films Box Office Report card before Crakk jeetegaa toh jiyegaa IB71 Commando 3 Junglee
खुदा हाफिज: चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खुदा हाफिज: चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा (8 जुलाई 2022)
फिल्म 'खुदा हाफिज: चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा'  साल 2020 में रिलीज फिल्म ‘खुदा हाफिज’ की सीक्वल है। इस फिल्म में अभिनेता विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय ने मूल फिल्म की अपनी भूमिका में नजर आए तो दिब्येंदु भट्टाचार्य, शीबा चड्ढा, ऋद्धि शर्मा, बोधिसत्व शर्मा, अनुष्का मारचंदे, दीपक टोकस और मोहम्मद सऊद मंसूरी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए। फारुक कबीर के निर्देशन में करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानकारी के मुताबिक सिर्फ 14.33 करोड़ रुपये रहा है।

Vidyut Jammwal Action Films Box Office Report card before Crakk jeetegaa toh jiyegaa IB71 Commando 3 Junglee
कमांडो 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कमांडो 3 (29 नवंबर 2019)
फिल्म 'कमांडो 3' साल 2013 में रिलीज 'कमांडो' और साल 2017 में रिलीज फिल्म 'कमांडो 2' फ्रेंचाइजी की सीक्वस है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल ने करण की भूमिका निभाई थी, जो लंदन में एक आतंकवाद विरोधी मिशन के लिए भावना रेड्डी (अदा शर्मा) के साथ गुप्त रूप से जाता। है। इस फिल्म में गुलशन देवैया खलनायक की भूमिका में नजर आए थे। आदित्य दत्त के निर्देशन में करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानकारी के मुताबिक 32.47 करोड़ के करीब रहा।

विज्ञापन
Vidyut Jammwal Action Films Box Office Report card before Crakk jeetegaa toh jiyegaa IB71 Commando 3 Junglee
जंगली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जंगली (29 मार्च 2019) 
फिल्म ‘जंगली’ में अभिनेता विद्युत जामवाल ने पशु चिकित्सक राज नायर की भूमिका निभाई जिसका सामना जंगल में अंतरराष्ट्रीय शिकारियों के रैकेट से होता है, जो हाथियों की हत्या करके उनके दांतों की तस्करी बड़े पैमाने पर करते हैं। इस फिल्म विद्युत जामवाल के अलावा पूजा सावंत, आशा भट्ट और अतुल कुलकर्णी की मुख्य भूमिकाएं थी। चक रसेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स के बैनर तहत किया गया था। करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानकारी के मुताबिक 24.70 करोड़ रुपये रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed