फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VD 12: 'वीडी 12' के सेट से लीक हुई विजय देवरकोंडा की तस्वीर, निर्माताओं ने दिया फर्स्ट लुक और शूटिंग पर अपडेट

Wed, 24 Jul 2024 07:54 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 07:54 AM IST
सार

विजय देवरकोंडा और उनके प्रशंसकों को उनकी नई फिल्म 'वीडी 12' से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म 'द फैमिली स्टार' फ्लॉप साबित हुई थी। ऐसे में विजय इस अस्थाई शीर्षक वाली फिल्म से वापसी करना चाहेंगे। इसी बीच, फिल्म के निर्माताओं की ओर से इसके फर्स्ट लुक को लेकर अहम जानकारी साझा की गई है।  
 
विज्ञापन
Vijay Deverakonda's picture leaked from the set of VD 12 makers gave an update on the first look and shooting
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda

वीडी 12 - फोटो : एक्स @TheDeverakonda

'वीडी 12' के सेट से एक तस्वीर लीक हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विजय देवरकोंडा के प्रशंसकों में तो इसे लेकर अलग ही किस्म का उत्साह है। तस्वीर में विजय का चेहरा साफ-साफ दिखाई दे रहा है और वो छोटे बालों में काफी खतरनाक लग रहे हैं। इस तस्वीर के लीक होने के बाद निर्माताओं ने 'वीडी 12' के फर्स्ट लुक पर अपडेट दिया है।
 
Vijay Deverakonda's picture leaked from the set of VD 12 makers gave an update on the first look and shooting
विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @TheDeverakonda

फिल्म निर्माताओं ने तस्वीर लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लीक फोटो को शेयर नहीं करने की गुजारिश की। उन्होंने लिखा कि हम आपके उत्साह और जोश को साझा करते हैं। हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि किसी भी लीक को साझा करने से बचें। उन्होंने आगे लिखा कि इसका पहला लुक बहुत जल्द ही सामने आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Deverakonda's picture leaked from the set of VD 12 makers gave an update on the first look and shooting
विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स @TheDeverakonda

सितारा एंटरटेनमेंट की ओर से यह भी लिखा गया कि 'वीडी 12' की पूरी टीम आपको सिनेमाघरों में एक न भूलने वाला अनुभव देने के लिए बहुत मेहनत कर रही है। फिल्म की 60% शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल श्रीलंका में फिल्म की शूटिंग की जा रही है।
 
View this post on Instagram

A post shared by Sithara Entertainments (@sitharaentertainments)

विज्ञापन
Vijay Deverakonda's picture leaked from the set of VD 12 makers gave an update on the first look and shooting
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda

'वीडी 12' का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी कर रहे हैं। सितारा एंटरटेनमेंट के साथ-साथ फॉर्च्यून फोर सिनेमा द्वारा भी 'वीडी 12' का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा। फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकती है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

Bigg Boss OTT3: ''बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद सना और अदनान बोले ,'अल्लाह की मर्जी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed