साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माण में व्यस्त हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। फिल्म के बारे में दर्शकों को आए दिन नई जानकारियां मिल रही हैं, जो उनका उत्साह बढ़ा रही है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के बारे में खास अपडेट साझा करते हुए बताया था कि 'गोट' अब पोस्ट प्रोडक्शन में पहुंच चुकी है। वहीं, अब एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं।
GOAT: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के दूसरे गाने पर संगीतकार युवान का दिलचस्प खुलासा, विजय ने फिर चलाया सुरों का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
हाल ही में एक कार्यक्रम में मशहूर संगीतकार युवान शंकर राजा ने एक दिलचस्प अपडेट साझा करते हुए बताया कि विजय ने फिल्म के लिए दो गाने गाए हैं। विजय द्वारा गाया गया पहला गाना 'व्हिसल पोडू' पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। साथ ही इस गाने के डांस मूव्स ने दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया था। वहीं, अब जल्द ही दूसरा गाना भी रिलीज होने वाला है। यह तीसरी फिल्म है, जिसमें विजय ने एक ही फिल्म में दो ट्रैक में अपनी आवाज का जादू चलाते हुए गायकी का हुनर दिखाया है।
Payal Kapadia: कान में इतिहास रचने पर FTII ने थपथपाई पायल की पीठ, कभी संस्थान में कहा गया था 'देश विरोधी
फिल्म के पहले गाने 'व्हिसल पोडू' के बाद अब निर्माता जल्द ही फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने की भी योजना बना रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए निर्देशकों ने पुष्टि की थी कि दूसरा गाना जून में रिलीज किया जाएगा। दूसरा गाना भी विजय की आवाज में ही होगा। इससे पहले निर्माता अर्चना कल्पथी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से खबर साझा करते हुए पुष्टि की थी कि पोस्ट-प्रोडक्शन गतिविधियां शुरू हो गई हैं। हाल ही में आईं कुछ खबरों से पता चला था कि तकनीकी शूटिंग के साथ-साथ डी-एजिंग दृश्यों पर काम चल रहा है।
Mahesh Babu: बेटे गौतम के दीक्षांत समारोह में उत्साहित पिता महेश बाबू आए नजर, अभिनेता का नया लुक हुआ वायरल
इस फिल्म के जरिए वेंकट प्रभु और विजय पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। यूएसए में विजय ने कुछ तकनीकी दृश्य फिल्माए। निर्माता इस फिल्म के लिए डी-एजिंग तकनीक का उपयोग कर रहे हैं और विजय दो भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म को लेकर यह जानकारी है कि विजय ने डबिंग का 50 प्रतिशत काम पहले ही पूरा कर लिया है और उनके हिस्से की डबिंग जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।
Taha Shah Badussha: कई बार गुजारिश करने पर ताहा शाह बद्दुशाह के हाथ लग पाई 'हीरामंडी', अभिनेता ने जताई खुशी
फिल्म के ट्रेलर पर फिलहाल कोई भी अपडेट देने से निर्माता बच रहे हैं। उनका कहना है कि टीजर या ट्रेलर के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Anant Radhika 2nd Pre Wedding: दूसरे प्री-वेडिंग में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू, भतीजे के साथ सलमान खान भी रवाना