सब्सक्राइब करें

Thalapathy 69: 'दलपति 69' में इस किरदार में नजर आएंगे विजय! अभिनेता की आखिरी फिल्म पर अटकलें तेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 16 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
vijay to play former police officer role in his last film Thalapathy 69 with H Vinoth says reports
दलपति 69 - फोटो : एक्स: @KvnProductions

साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म 'दलपति 69' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। दर्शकों को फिल्म से जुड़ी जानकारियों का बेसब्री से इंतजार है। निर्माताओं ने एक-एक कर फिल्म के कलाकारों के नाम से पर्दा उठा दिया है और हाल ही में मुहूर्त पूजा के साथ फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अभिनेता फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Trending Videos
vijay to play former police officer role in his last film Thalapathy 69 with H Vinoth says reports
दलपति 69 - फोटो : एक्स: @KvnProductions

ऐसा लगता है कि सुपरस्टार एच विनोत द्वारा निर्देशित फिल्म में एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, थलपति विजय अभिनीत इस फिल्म में वह एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे और इसकी अगली शूटिंग इस महीने अभिनेता-राजनेता द्वारा अपनी पार्टी की पहली कॉन्फ्रेंस मीट आयोजित करने के बाद होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
vijay to play former police officer role in his last film Thalapathy 69 with H Vinoth says reports
दलपति 69 - फोटो : एक्स: @KvnProductions

हालांकि, निर्माताओं या फिल्म के अंदर किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है कि क्या फिल्म में अभिनेता एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे। हाल ही में एक पूजा समारोह के बाद आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, इसलिए यह काफी चर्चा में है, क्योंकि यह अभिनेता की आखिरी फिल्म है। अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा संगीतबद्ध की जा रही इस फिल्म में हाल ही में एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग की गई है। यह फिल्म कथ्थी, मास्टर, बीस्ट और लियो जैसी फिल्मों के बाद विजय के साथ अनिरुद्ध की पांचवीं फिल्म होगी।

vijay to play former police officer role in his last film Thalapathy 69 with H Vinoth says reports
दलपति 69 - फोटो : एक्स: @KvnProductions

'दलपति 69' के एक एक्शन-थ्रिलर होने की खबर है, जिसमें कुछ राजनीतिक एंगल  भी शामिल होंगे। कुछ हफ्ते पहले फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर एक पोस्टर के साथ इसका अनावरण किया था, जिसमें एक हाथ में जलती हुई मशाल थी। इसके अलावा, निर्माताओं ने फिल्म के मुख्य कलाकारों का भी खुलासा किया था, जिसमें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रेमलु से ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पूजा हेगड़े की विजय के साथ मुख्य भूमिका में दूसरी बार काम करने वाली फिल्म भी होगी, इससे पहले उन्होंने 'बीस्ट' में भी काम किया था।

विज्ञापन
vijay to play former police officer role in his last film Thalapathy 69 with H Vinoth says reports
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : एक्स:@vp_offl

आखिरी बार विजय वेंकट प्रभु निर्देशित 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' उर्फ 'द गोट' में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे । इस एक्शन से भरपूर पारिवारिक ड्रामा में विजय ने दोहरी भूमिका निभाई थी, जिसमें वह एक पिता और एक बेटे दोनों की भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा फिल्म में एक पोस्ट-क्रेडिट सीन भी शामिल है, जो द गोट बनाम ओजी शीर्षक के साथ संभावित सीक्वल की ओर इशारा करता है, हालांकि यह अभी भी साफ नहीं है कि यह सीक्वल वास्तव में बनाया जाएगा या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed