फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vin Diesel: दूसरे एक्टर की खोज में थे निर्माता, फिर विन डीजल के नाम पर मुहर; ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ से किया कमाल

Fri, 18 Jul 2025 10:50 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 18 Jul 2025 10:50 AM IST
सार

Vin Diesel Birthday: हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल, जिन्हें भारत में 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइज की फिल्मों से काफी लोकप्रियता मिली। आज शुक्रवार को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर जानेंगे विन डीजल के बारे में। 

विज्ञापन
Vin diesel birthday know about his life story and interesting facts about fast and furious film
विन डीजल - फोटो : एक्स

हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय एक्शन हीरो में अगर किसी का नाम आता है, तो वो हैं विन डीजल। अभिनेता ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' और 'ट्रिपल एक्स' फ्रेंचाइज की फिल्मों के जरिए भारतीय फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। विन डीजल को उनके अनोखे लुक्स और पर्सनालिटी की वजह से एक खास उपलब्धि मिली, जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। अभिनेता आज 18 जुलाई को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस जश्न के मौके पर हम जानेंगे एक्टर के जीवन और फिल्मों से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में। आइए जानते हैं…

Vin diesel birthday know about his life story and interesting facts about fast and furious film
विन डीजल - फोटो : एक्स

डॉमिनिक टोरेटो की भूमिका से छाए विन डीजल
2001 का वो साल, जब विन डीजल को 'फास्ट एंड द फ्यूरियस' फिल्म में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में अभिनेता ने 'डॉमिनिक टोरेटो' की भूमिका निभाई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अभिनेता एक ग्लोबल स्टार के रूप में पहचाने जाने लगे। उनकी पर्सनालिटी और अदाकारी ने भारतीयों को भी अपना दीवना बना लिया। फिल्म में विन डीजल की शानदार एक्टिंग का ही परिणाम है कि आज 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइज के 10 भाग रिलीज हो चुके हैं। सभी ने एक रिकॉर्ड स्थापित करने का काम किया है।

Vin diesel birthday know about his life story and interesting facts about fast and furious film
विन डीजल - फोटो : एक्स

'फास्ट एंड फ्यूरियस' फिल्म से जुड़े किस्से
हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजों में 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का नाम आता है। इसे लेकर कई किस्से हैं। आपको बताते चलें कि पहले भाग में दिखाया जाता है कि विन डीजल और मिशेल रोड्रिग्ज एक-दूसरे को डेट करते हैं। हालांकि, उस समय दोनों रियल लाइफ में भी डेट कर रहे थे। इस वजह से सीन को शानदार तरीके से शूट किया जा सका। फिल्म में रेस वॉर्स के दौरान 1,500 से अधिक कारें शामिल थीं। वहीं फिल्म के पहले भाग में अभिनेता को 24 साल का बताया गया था। हकीकत में, वो उस समय फिल्माए गए रोल से 10 साल बड़े थे। इसके अलावा एक और किस्सा है कि एक समय फिल्म मेकर्स विन डीजल की जगह कॉलिन फैरेल को डोमिनिक की भूमिका में लेने की कोशिश कर रहे थे। अंत में विन डीजल का नाम ही फाइनल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vin diesel birthday know about his life story and interesting facts about fast and furious film
दीपिका पादुकोण और विन डीजल - फोटो : एक्स

दीपिका पादुकोण के साथ भी किया काम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण विन डीजल के साथ उनकी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। विन डीजल एक्ट्रेस के साथ 'एक्स एक्स एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में काम कर चुके हैं। फिल्म में अभिनेता ने जेंडर केज की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Vin diesel birthday know about his life story and interesting facts about fast and furious film
विन डीजल - फोटो : अमर उजाला

इन किरदारों से जाने जाते हैं विन डीजल
'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइज में डोमिनिक टोरेटो के किरदार के अलावा भी उन्हें कई किरदारों से पहचाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed