फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines Day: 'वैलेंटाइन डे' को बनाना चाहते हैं खास तो पार्टनर संग देखें ये फिल्में, प्यार का रंग होगा गहरा

Wed, 14 Feb 2024 01:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Feb 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
Valentines day special See These Movies With Your Partner Sita Ramam 2 States Jab Wet met
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फरवरी का महीना चल रहा है। इसे लोग प्यार का महीना भी कहते हैं। दरअसल, इस महीने में वैलेंटाइन वीक आता है। वैसे तो वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन खास होता है, लेकिन 14 फरवरी की लोग अलग से तैयारियां करते हैं। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए काफी तैयारियां करते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने पार्टनर के साथ देखकर अपना वैलेंटाइन डे खास बना सकते हैं।

Valentines day special See These Movies With Your Partner Sita Ramam 2 States Jab Wet met
सीता रामम - फोटो : Social media
सीता रामम
साउथ में अपनी खास पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' इस लिस्ट में शामिल है।  साल 2022 में आई मृणाल ठाकुर और सलमान दुलकर की फिल्म 'सीता रमम' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के परचम बुलंद किए थे। मोहब्बत की कहानी को इस फिल्म में बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। यह फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Valentines day special See These Movies With Your Partner Sita Ramam 2 States Jab Wet met
2 स्टेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
2 स्टेट्स
फिल्म '2 स्टेट्स' आज भी दर्शकों द्वारा खूब देखी जाती है। इस फिल्म को किसी भी कीमत पर आप वैलेंटाइन डे के दिन मिस नहीं कर सकते हैं। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर स्टारर इस फिल्म में आपको प्यार के अलग अलग रंग देखने को मिलेंगे। फिल्म प्यार की नई परिभाषा को बयां करती है और साथ ही प्यार करने वालों को हौसला भी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines day special See These Movies With Your Partner Sita Ramam 2 States Jab Wet met
जब वी मेट - फोटो : सोशल मीडिया
जब वी मेट
करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म की कहानी के साथ इसके गानों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अगर आप भी प्यार में हारा या फिर डिमोटिवेट महसूस करते हैं तो इस फिल्म को जरूर देखें। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी और दर्शकों ने करीना और शाहिद के अभिनय की भी खूब सराहना की थी।
विज्ञापन
Valentines day special See These Movies With Your Partner Sita Ramam 2 States Jab Wet met
रॉकस्टार - फोटो : सोशल मीडिया
रॉकस्टार
एनिमल से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नरगिस फाखरी स्टारर ये फिल्म आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना देगी। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai: दहेज प्रथा के खिलाफ बिगुल फूंकने आ रहा सोनी का नया शो, इस दिन से होगा शुरू
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed