फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raaj Shaandilyaa: राज शांडिल्य पर पहली दफा नहीं लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप, पहले भी होते रहे हैं मुकदमे, जानें

Sat, 28 Sep 2024 03:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Sep 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
VVKWWV Movie Director Raaj Shaandilyaa faced allegations on Copyright Or Plagiarism Claims many times
राज शांडिल्य - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्देशक राज शांडिल्य पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगा है। या इस बात को यूं कहा जाए कि राज शांडिल्य पर एक बार फिर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की स्क्रिप्ट उन्होंने कॉपी की है। निर्माता संजय तिवारी ने राज पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा जा चुका है। यह पहली बार नहीं है, जब राज शांडिल्य चोरी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। या उन्हें इस वजह से कानूनी नोटिस मिला है। राज शांडिल्य की अब तक जितनी फिल्में रिलीज हुई हैं, लगभग उन सभी में उन पर कहानी चोरी के आरोप लगे हैं। साथ ही उन पर मुकदमे भी हुए हैं। आइए जानते हैं...

VVKWWV Movie Director Raaj Shaandilyaa faced allegations on Copyright Or Plagiarism Claims many times
राज शांडिल्य - फोटो : इंस्टाग्राम

दोस्त अंकुर शुक्ला ने किया था केस
इससे पहले राज शांडिल्य के साथ लंबे तक काम करने वाले राइटर अंकुर शुक्ला ने उन पर 'लव की अरेंज मैरिज' की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है। मामला कोर्ट तक पहुंचा। राइटर अंकुर शुक्ला ने आरोप लगाया था कि राज ने उनकी 'सर्वगुण संपन्न' की स्क्रिप्ट चोरी की। अंकुर के मुताबिक, राज ने उनकी इस कहानी को 'लव की अरेंज मैरिज' नाम से बनाया। राज ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मैंने शांडिल्य जी को 29 अप्रैल 2020 को कहानी सुनाई थी। 2 जून 2020 को मेल और 8 जून 2020 को वॉट्सएप के जरिए कहानी का ड्राफ्ट और इनपुट भेजे थे। उन्हें कहानी बहुत पसंद आई थी और उन्होंने मेरे साथ अनुबंध कर एक उचित पेमेंट का वादा किया था'। 

VVKWWV Movie Director Raaj Shaandilyaa faced allegations on Copyright Or Plagiarism Claims many times
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्त के फोन उठाने कर दिए थे बंद!
अंकुर शुक्ला ने राज पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'मैं तीन साल तक उनके आगे-पीछे घूमता रहा, उन्होंने मेरा फोन उठाना, मैसेज का जवाब देना सब बंद कर दिया था'। मालूम हो कि राज शांडिल्य झांसी के रहने वाले हैं। और अंकुर शुक्ला भी झांसी से हैं। दोनों बचपन में एक साथ झांसी के खालसा इंटर कॉलेज में पढ़े। अब राज एक बार फिर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म को लेकर इसी तरह के आरोपों को झेल रहे हैं।
Fahadh Faasil: 'पुष्पा 2' के लिए फहद फासिल कर रहे हैं लगातार शूटिंग, अभिनेता ने बड़ी संख्या में दी हैं तारीखें

विज्ञापन
विज्ञापन
VVKWWV Movie Director Raaj Shaandilyaa faced allegations on Copyright Or Plagiarism Claims many times
जनहित में जारी - फोटो : इंस्टाग्राम

'जनहित में जारी' की स्क्रिप्ट चुराने का भी झेला आरोप
वर्ष 2022 में आई फिल्म 'जनहित में जारी' पर भी चोरी के आरोप लगे थे। इस फिल्म का निर्देशन जय बसंतू सिंह ने किया। और इस फिल्म की स्क्रिप्ट को राज शांडिल्य ने शान यादव के साथ मिलकर लिखा। तब लेखक जितेंद्र ज्ञानचंदानी ने फिल्म की कहानी चुराने का दावा किया। ज्ञानचंदानी ने दावा किया था कि फिल्म के डायरेक्टर और लेखक राज शांडिल्य ने उनकी स्क्रिप्ट और कॉन्सेप्ट को चुराकर 'जनहित में जारी' में पेश किया। ज्ञानचंदानी ने कहा था कि उन्होंने गौतम प्रसाद शॉ संग 'कंडोम प्यार की पहली शार्ट' नाम से एक कहानी का सह-लेखन किया था। इसे उन्होंने 2019 में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर भी कराया था। ज्ञानचंदानी ने आगे बताया कि गौतम 2017 में अपने नाम से इस स्क्रिप्ट को रजिस्टर करवा चुके थे। ज्ञानचंदानी ने राज शांडिल्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
Lata Mangeshkar Birth Anniversary: 'दीदी और मेरा खास रिश्ता था', स्वर कोकिला की जयंती पर पीएम मोदी का पोस्ट

विज्ञापन
VVKWWV Movie Director Raaj Shaandilyaa faced allegations on Copyright Or Plagiarism Claims many times
ड्रीम गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया

'ड्रीम गर्ल' के वक्त भी लगे आरोप
चर्चित फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के समय भी राज शांडिल्य ने चोरी के आरोपों का सामना किया। इस फिल्म की रिलीज से कुछ दिनों पहले जनक तोपरानी नाम के एक निर्देशक ने निर्माताओं पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया था। तोपरानी ने दावा किया था कि ड्रीम गर्ल के ट्रेलर और उनकी अपनी फिल्म कॉल फॉर फन के बीच काफी समानता है। तब 'ड्रीम गर्ल' के निर्देशक राज शांडिल्य के प्रवक्ता की तरफ से इन आरोपों को निराधार बताया गया था।
Krishna Shroff: अभिनय की दुनिया से दूर रहती हैं जैकी श्रॉफ की लाडली, जानें क्या करती हैं कृष्णा श्रॉफ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed