फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangster Movies: 'भैयाजी' से पहले बॉलीवुड की इन गैंगस्टर फिल्मों को जरूर देखें, मिलेगा दबंगई का फुल डोज

Mon, 06 May 2024 08:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 06 May 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
Watch These Bollywood Gangster Movies Before Bhaiyaji Satya Sarkar Maqbool Gangs of Wasseypur
दबंगई से भरपूर गैंगस्टर फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैयाजी’ का नया टीजर सामने आते ही इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। अभिनेता के प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म में मनोज एक अपराधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हिंदी सिनेमा में कई फिल्में गैंगस्टरों पर बन चुकी हैं। आज हम ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जो आपराधिक पृष्ठभूमि पर बनी हैं।

 
Watch These Bollywood Gangster Movies Before Bhaiyaji Satya Sarkar Maqbool Gangs of Wasseypur
सत्या - फोटो : इंस्टाग्राम

सत्या 

साल 1998 में आई फिल्म ‘सत्या’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी। मनोज बाजपेयी के करियर को इस फिल्म ने एक नया मोड़ दिया था। ‘सत्या’ में गैंगस्टर ‘भीखू म्हात्रे’ का किरदार निभाने के लिए मनोज को नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। इस फिल्म को दर्शकों का भी बहुत प्यार मिला था। 
Preity Zinta: सलमान हैं प्रीति जिंटा के लिए बेहद खास, बोलीं- वे मेरे सबसे अजीज दोस्त हैं, उनका दिल सोने का है

 

Watch These Bollywood Gangster Movies Before Bhaiyaji Satya Sarkar Maqbool Gangs of Wasseypur
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : इंस्टाग्राम

गैंग्स ऑफ वासेपुर 

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ साल 2012 में रिलीज हुई। फिल्म झारखंड के धनबाद के कोयले की खदान की ठेकेदारी और गुंडई पर आधारित है। फिल्म धनबाद के कोयला माफिया और तीन आपराधिक परिवारों के बीच राजनीति, संघर्ष और प्रतिशोध पर आधारित है। फिल्म के पहले भाग में प्रशंसकों ने मनोज बाजपेयी की भूमिका की खूब सराहना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch These Bollywood Gangster Movies Before Bhaiyaji Satya Sarkar Maqbool Gangs of Wasseypur
सरकार - फोटो : इंस्टाग्राम

सरकार 

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सरकार’ साल 2005 में सिनेमाघरों में आई। रामगोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म राजनीति और दबंगई पर आधारित है। अमिताभ ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। राजनीतिक अपराध थ्रिलर फिल्म ‘सरकार’ के पहले भाग में अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन, के के मेनन, कैटरीना कैफ, तनीषा मुखर्जी, सुप्रिया पाठक, कोटा श्रीनिवास राव और अनुपम खेर ने अहम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Watch These Bollywood Gangster Movies Before Bhaiyaji Satya Sarkar Maqbool Gangs of Wasseypur
मकबूल - फोटो : सोशल मीडिया

मकबूल

विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘मकबूल’ को दर्शकों और प्रशंसकों के साथ-साथ फिल्म आलोचकों की भी सराहना मिली। फिल्म को साल 2003 में रिलीज किया गया था। फिल्म में इरफान खान, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, तबु और ओमपुरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी भी मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जहां अंडरवर्ल्ड डॉन की पत्नी के प्रेम में उसका खास आदमी मकबूल पड़ जाता है। मकबूल के किरदार के आसपास फिल्म की कहानी घूमती हुई है।
लाल परी बनीं करिश्मा, सोनाक्षी की सादगी ने किया फैंस को घायल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed