सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Photo: बॉलीवुड अभिनेताओं से कम हैंडसम नहीं हैं बॉबी देओल के बेटे आर्यमन, इंटरनेट पर वायरल हो रही है ये तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 02 Jun 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
Web Series Actor Bobby Deol's son Aryaman Deol is Taller than his Father Seeing Dashing Photos
बॉबी देओल और आर्यमन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं। अभिनेता की वेब सीरीज 'आश्रम' का तीसरा पार्ट 3 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर आ रहा है। इस सीरीज में बॉबी देओल ने काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार निभाया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और अब सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के साथ-साथ उनके बेटे आर्यमन देओल की भी चर्चा हो रही है। आर्यमन की एक तस्वीर फैंस के बीच वायरल रही है।  

Trending Videos
Web Series Actor Bobby Deol's son Aryaman Deol is Taller than his Father Seeing Dashing Photos
Bobby Deol-Aryaman Deol - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के बेटे आर्यमन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आर्यमन अपने पापा बॉबी देओल के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बॉबी ने अपने बेटे आर्यमन के कंधे पर एक हाथ रखा हुआ है और दूसरे हाथ से वह सेल्फी ले रहे हैं। इस तस्वीर में आर्यमन की पर्सनैलिटी किसी माचो मैन से कम नहीं लग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Web Series Actor Bobby Deol's son Aryaman Deol is Taller than his Father Seeing Dashing Photos
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

ये तस्वीर आर्यमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2019 में शेयर की थी, जिस पर फैंस कमेंट कर दोनों की तारीफ करते रहते हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में आर्यमन ने आंखों पर चश्मा पहने स्माइली का इमोटिकॉन लगाया था। वहीं, एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या बात है, बेटा पिता से भी लंबा हो गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉबी देओल का इतना बड़ा और हैंडसम बेटा है, यकीन नहीं हो रहा है।'

Web Series Actor Bobby Deol's son Aryaman Deol is Taller than his Father Seeing Dashing Photos
आश्रम 3 में ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' की बात करें तो अभिनेता की इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, जिसमें बॉबी देओल ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया। बॉबी देओल के साथ इस सीरीज में अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोछर, त्रिधा चौधरी, राजीव सिद्धार्थ, सचिन श्रॉफ जैसे कलाकर नजर आए थे। वहीं, सीजन 3 में ईशा गुप्ता की एंट्री हो रही हैं, जो अपनी बोल्डनेस से हर किसी को हैरान कर देंगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed