मनोरंजन के मामले में हफ्ते का दिन शुक्रवार तो हमेशा ही धमाकेदार रहता है। लेकिन, इस शुक्रवार को ओटीटी पर धमाका डबल होने वाला है। इसका कारण है कि एक साथ दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दो बड़ी वेब सीरीजें आपके मनोरंजन के लिए हाजिर हैं। और ये दो वेब सीरीज हैं बहुप्रतीक्षित 'मिर्जापुर 2' और मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय'। आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों के अलावा इस शुक्रवार को ओटीटी पर और क्या रिलीज होने वाला है?
मोबाइल के महामुकाबले की सज गई सेनाएं, मिर्जापुर 2 से मुकाबला करने उतरे ये सारे धुरंधर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर 2
सबसे पहले बात शुरू 'मिर्जापुर 2' से ही होगी क्योंकि इस सीरीज का इंतजार दर्शक काफी महीनों से कर रहे हैं। उनका इंतजार इस लॉकडाउन ने और भी ज्यादा लंबा कर दिया था। लेकिन, इस शुक्रवार को अब यह इंतजार खत्म हो चला है। प्राइम वीडियो शुक्रवार शुरू होते ही अपने प्लेटफॉर्म पर इस वेब सीरीज का प्रीमियर कर देगा। पिछली बार की तरह सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी तो हैं ही, इसके अलावा विजय वर्मा जैसे कुछ नए नाम भी इसमें जोड़े गए हैं।
ए सूटेबल ब्वॉय
नेटफ्लिक्स भी शुक्रवार को अपनी उपस्थिति अच्छी तरह से दर्ज करवाएगा। इस दिन वह अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निर्देशक मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' को अपने प्लेटफॉर्म पर 'मिर्जापुर 2' की टक्कर में उतारेगा। यह सीरीज वर्ष 1951 में देश के बंटवारे के बाद की कहानी बताती है। यह ऐसा समय था जब भारत नया-नया आजाद हुआ था। कहानी लता मेहरा नाम की एक साहित्य पढ़ने वाली छात्रा की है जो अपने प्यार और परिवार के बीच में फंसा हुआ महसूस करती है। सीरीज में ईशान खट्टर, तब्बू, तान्या मानिकतला, शाहाना गोस्वामी, रसिका दुग्गल, राम कपूर, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ओवर द मून
नेटफ्लिक्स ही अंग्रेजी भाषा में एक एनिमेशन फिल्म 'ओवर द मून' भी रिलीज करेगा। यह फिल्म बच्चों को जरूर आकर्षित करेगी क्योंकि यह एक एनिमेशन फिल्म है। साथ ही यह उन्हें कुछ सीख भी देगी। इस फिल्म की कहानी एक समझदार छोटी बच्ची की है जो चांद पर जाने के लिए एक रॉकेट बनाने की कोशिश करती है। वह लोगों के सामने साबित करना चाहती है कि चांद पर भी कोई देवता रहते हैं। उस बच्ची को विज्ञान से बहुत प्रेम है इसलिए यह फिल्म बच्चों को विज्ञान के प्रति अपना प्रेम बढ़ाने में भी प्रेरणा देगी।
बोराट सबसीक्वेंट मूवीफिल्म
प्राइम वीडियो शुक्रवार को कॉमेडी फिल्म 'बोराट सबसीक्वेंट मूवीफिल्म' भी रिलीज कर रहा है। यह फिल्म वर्ष 2006 में आई एक फिल्म 'बोराट!- कल्चर लर्निंग्स ऑफ अमेरिका फॉर मेक बेनिफिट ग्लोरियस नेशन ऑफ कजाकिस्तान' की सीक्वल है। इस फिल्म का मुख्य किरदार बोराट एक ब्रिटिश कॉमेडियन साचा बैरन कोहेन ने तैयार किया है और उन्होंने ही इस फिल्म में किरदार को निभाया है। बोराट एक पत्रकार है जो अतरंगी मामलों का खुलासा करता है।
पढ़ें: जब राहुल वैद्य ने गाया था खराब गाना, सोनू निगम और अनु मलिक ने यूं लगाई थी क्लास, वायरल हुआ वीडियो