दिन गिनते गिनते वह हफ्ता भी आखिर आ ही गया जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी कहानियां रिलीज होने वाली हैं, जिनका दर्शकों को महीनों से इंतजार रहा है। ओटीटी पर यह वीकेंड काफी धमाकेदार रहने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते क्या क्या रिलीज होने जा रहा है ओटीटी पर।
This Week On OTT: कालीन भैया से मुकाबले को तैयार हुई डिजिटल सेना, मोबाइल पर ये सब रिलीज होने वाला है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 अक्तूबर
इस हफ्ते में मंगलवार का दिन लोगों का ध्यान शायद कहीं और रहे। क्योंकि, इस दिन हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' अपने 25 साल पूरे कर रही है। ये फिल्म आप सोनी मैक्स चैनल पर दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे देख सकेंगे। और, अगर कुछ ओरीजनल देखने का मन हो तो फिर देखिए नेटफ्लिक्स पर बच्चों की फिल्म 'द मैजिक स्कूल बस राइड्स अगेन- द फ्रिज कनेक्शन'।
21 अक्तूबर
बुधवार का दिन ओटीटी के मामले में थोड़ा खास होने वाला है। देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 इस दिन एक कॉमेडी रोमांटिक फिल्म 'कॉमेडी कपल' रिलीज करेगा। इस फिल्म में साकिब सलीम और श्वेता बसु प्रसाद मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। बुधवार के ही दिन का दूसरा आकर्षण है एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'लॉकडाउन रिश्ते'। सीरीज का जिस तरह का शीर्षक है उसी हिसाब से इसकी कहानी भी बुनी गई है। अपने अपने घरों में बैठकर बनाई गई इस सीरीज को लेकर दर्शकों में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है और बुधवार का दिन ‘कॉमेडी कपल’ के नाम ही होता दिख रहा है।
23 अक्तूबर
साल 2020 के इस हफ्ते के शुक्रवार को दिग्गज निर्देशक मीरा नायर का मुकाबला देसी रंगरूटों से हो रहा है। एक तरह है करीने से बनी हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों वाली वेब सीरीज ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ और दूसरी तरफ है बिल्कुल देसी गालियों से लबरेज ‘मिर्जापुर 2’। किसको क्या पसंद आता है, ये देखने वाले की पसंद पर निर्भर रहता है। प्राइम वीडियो अपनी बहुचर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन को इस शुक्रवार रिलीज कर रहा है। नेटफ्लिक्स ने इसका मुकाबला करने को मीरा नायर की तब्बू, ईशान खट्टर स्टारर वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' आगे कर दी है। मामला कहीं हल्का न रह जाए इसलिए शुक्रवार को ही नेटफ्लिक्स ने एक एनिमेशन फिल्म 'ओवर द मून' भी मुकाबले में उतार दी है। इसका मुकाबला प्राइम वीडियो की कॉमेडी फिल्म 'बोराट सबसीक्वेंट मूवीफिल्म' से होगा।
जल्द आ रहा है…
ओटीटी पर आने वाले हफ्तों में भी मनोरंजन की कोई कमी नहीं है। आने वाले समय में ओटीटी पर ही 'काली खुही', 'छलांग', 'लूडो', 'लक्ष्मी बम' जैसी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'मुंभाई', 'आश्रम पार्ट 2' जैसी सीरीज भी कतार में हैं। सिनेमाघर भी धीरे-धीरे खुल रहे हैं तो बाकी की फिल्में अब सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी। लेकिन, आप परेशान न हों, हर हफ्ते के ओटीटी अपडेट के साथ हम आपको हर हफ्ते का बॉक्स ऑफिस अपडेट भी देते रहेंगे।
ड्रग्स केस में पकड़ा गया भाई तो अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने उठाया ये बड़ा कदम