फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MX Player को बॉबी देओल का आकर्षण सिमटने की चिंता, अब इसी साल रिलीज होगा 'आश्रम' का दूसरा सीजन

Thu, 08 Oct 2020 01:44 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 08 Oct 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol MX Player second season of Aashram will be released this year
आश्रम - फोटो : ट्विटर

अभिनेता बॉबी देओल की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ की लोकप्रियता का फायदा एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' को खूब मिला। ओटीटी ने तमाम आंकड़े दिखाकर इसकी शोहरत का डंका भी खूब बजाया, लेकिन किसी थर्ड पार्टी की तरफ से ये आंकड़े साबित करने को कोई तकनीक अब तक बनी नहीं है। खुद एमएक्स प्लेयर को भी अब लगने लगा है कि इन आंकड़ों के मायाजाल में दर्शक अगले साल तक सीरीज का इंतजार नहीं करने वाले।

Bobby Deol MX Player second season of Aashram will be released this year
आश्रम - फोटो : ट्विटर

दरअसल सच ये भी है कि 'आश्रम' सीरीज के निर्माताओं ने इसाक पहला और दूसरा सीजन एक साथ ही शूट कर रखा है। सिर्फ दर्शकों को भरमाने के लिए ये प्रचारित किया गया कि पहले सीजन के बाद दूसरे सीजन की शूटिंग फरवरी में होगी और तब दूसरा सीजन मार्च 2021 में रिलीज किया जाएगा। लेकिन, सीरीज के पहले सीजन का आकर्षण जितनी तेजी से ओटीटी पर नीचे गया है, उससे ओटीटी की टीम चिंतिंत है।

Bobby Deol MX Player second season of Aashram will be released this year
आश्रम - फोटो : ट्विटर

सूत्र बताते हैं कि 'आश्रम' सीरीज को सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज का दावा करने वाले ओटीटी की मार्केटिंग टीम इस बात से इन दिनों परेशान है कि डेली व्यूज में इस सीरीज को देखने वालों का आंकड़ा बहुत तेजी से नीचे गया है। इसी के चलते अब इसका दूसरा भाग अगले साल की बजाय इसी साल रिलीज करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसका दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol MX Player second season of Aashram will be released this year
आश्रम - फोटो : Mx Player

पता यह भी चला है कि प्रकाश झा ने जब इस सीरीज को लगभग तीन महीने तक अयोध्या में फिल्माया था तभी उन्होंने सीरीज को दो भागों में रिलीज करने का फैसला कर लिया था। इस सीरीज का दूसरा भाग फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन में है और जल्द ही इसके रिलीज की तारीख की घोषणा हो सकती है। सीरीज में बॉबी देओल ने काशीपुरवाले बाबा निराला का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
Bobby Deol MX Player second season of Aashram will be released this year
आश्रम - फोटो : Mx Player

कहानी के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें हैं जो बाबा के बारे में दूसरे भाग में पता चलेंगी। दूसरे भाग में अभिनेता अध्ययन सुमन भी एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। उनका किरदार इस सीरीज में तिनका सिंह का होगा जो एक रॉक परफॉर्मर है। तिनका सिंह ही वह इंसान होगा जो बाबा को और भी ज्यादा बड़े स्तर पर लोगों के बीच पहुंचाएगा। इस बीच ओटीटी सीरीज के आंकड़ों के बारे में भी एक नियामक संस्था की मांग उठने लगी है। दर्शकों का कहना है कि जैसे टीवी सीरीज की लोकप्रियता के लिए सरकार ने बार्क का गठन किया, वैसे ही ओटीटी सीरीज के सही आंकड़े जानने का भी दर्शकों को हक है और इसके बारे में कदम उठाए जाने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed