भारत में सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्मों में से एक डिज्नी प्लस हॉटस्टार की प्रेस कांफ्रेंस में अभिनेता विद्युत जामवाल और कुणाल खेमू को आमंत्रित न करने का मुद्दा गर्माता दिख रहा है। हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री आहना कुमरा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के इस दोगले व्यवहार पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है लेकिन ऐसा व्यवहार पहली बार देखने में आया है।
विद्युत और कुणाल के बाद ये अभिनेत्री भी बहस में शामिल, ओटीटी के दोहरे बर्ताव पर जताई हैरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म 'खुदा हाफिज' में आहना कुमरा भी नजर आने वाली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के इस बर्ताव पर हैरानी जताते हुए आहना ने कहा, 'मुझे तो इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में तब पता चला जब मैंने विद्युत का ट्वीट देखा। इस बारे में मुझे क्यों नहीं बताया गया, ऐसा सवाल करके मैंने किसी को परेशान नहीं किया। क्योंकि, मुझे पता था कि इसका उत्तर नहीं मिलने वाला। मुझे तो इस प्लेटफॉर्म के भेदभाव पूर्ण व्यवहार पर हैरानी हो रही है। अब तक मैंने जिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है, वह काफी पेशेवर हैं और वह बराबरी में विश्वास करते हैं। पहली बार एक ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से ऐसा बर्ताव देखकर मैं तो हैरान हूं।'
आहना ने हाल ही में रिलीज हुईं 'मर्जी' और 'बेताल' जैसी वेब सीरीजों में काम किया है। पिछले कुछ दिनों से भीतरी और बाहरी की चर्चा से आहत होकर उन्होंने कहा है कि इंडस्ट्री में आए इस छोटे से बदलाव से वह बहुत निराश हैं। उन्होंने कहा, 'विद्युत आज जो कुछ भी है वह अपने दम पर है। हमें उन लोगों का सहयोग करना चाहिए जिन्होंने आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री में खुद से अपनी जगह बनाई है। खुद के दम पर खड़े हुए कलाकारों को सामने आने का मौका मिलना ही चाहिए। वह इसके काबिल हैं।'
यह पूरी बहस तब शुरू हुई जब डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी आने वाली सात फिल्मों लक्ष्मी बम, भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया, द बिग बुल, सड़क 2, खुदा हाफिज, दिल बेचारा और लूटकेस की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। इस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार, अजय देवगन, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और वरुण धवन को आमंत्रित किया गया लेकिन 'खुदा हाफिज' के अभिनेता विद्युत जामवाल और 'लूटकेस' अभिनेता कुणाल खेमू को नजरअंदाज किया गया।
बात तब बढ़ गई जब विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'सात फिल्मों को रिलीज करने की घोषणा की जा रही है लेकिन सिर्फ पांच फिल्मों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। बाकी दो को आमंत्रित करना तो दूर, सूचना देना तक जरूरी नहीं समझा गया है। चक्र जारी है।' इसके बाद कुणाल खेमू ने भी एक पोस्ट के जरिए ही अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, 'इज्जत और प्यार मांगा नहीं, कमाया जाता है। कोई ना दे तो उससे हम छोटे नहीं होते। बस मैदान खेलने के लिए बराबर दे दो, छलांग तो हम भी ऊंची लगा सकते हैं।'