{"_id":"5ef985588ebc3e430f3f7dba","slug":"indians-fans-want-to-boycott-netflix-krishna-and-his-leela-for-hurting-hindu-sentiments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट नेटफ्लिक्स, बाहुबली स्टार की ये नई फिल्म है विवादों के केंद्र में","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
इस वजह से ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट नेटफ्लिक्स, बाहुबली स्टार की ये नई फिल्म है विवादों के केंद्र में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा एंड हिज लीला
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली स्टार राणा दग्गूबाती की नई फिल्म कृष्णा एंड हिज लीला अपने कंटेंट और किरदारों के नामों को लेकर विवादों में फंस गई है। सोमवार सुबह से ही इस फिल्म के चलते ट्विटर पर बॉयकॉट नेटफ्लिक्स हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। फिल्म का विरोध करने वालों का कहना है कि इस फिल्म में भगवान कृष्ण और उनकी अभिन्न सखी राधा के नामों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है।
2 of 5
कृष्णा एंड हिज लीला
- फोटो : ट्विटर
कृष्णा एंड हिज लीला को राणा दग्गूबाती ने प्रस्तुत किया है। फिल्म का निर्माण उनकी होम प्रोडक्शन कंपनी सुरेश प्रोडक्शंस ने संजय रेड्डी और वॉयकॉम18 पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की तारीख का एलान होने से पहले से ही राणा दग्गूबाती फिल्म का अपने सोशल मीडिया पर प्रचार करते रहे हैं। रविकांत और सिद्धू की ये कहानी एक ऐसे युवा की कहानी है जो प्यार करता ही ब्रेक अप के लिए है।
3 of 5
कृष्णा एंड हिज लीला
- फोटो : ट्विटर
सिद्धू जोनलगड्डा ने ही फिल्म में कृष्णा का लीड रोल किया है। उनके साथ श्रद्धा श्रीनाथ, शालिनी वडनीकट्टी औऱ सीरत कपूर जैसे चर्चित चेहरे फिल्म में हैं। फिल्म का विरोध कथित रूप से इसके धर्म विरोधी कथानक को लेकर है। ट्विटर पर इसके बारे में हल्ला हिंदू जागृति संगठन ने शुरू किया। इसके ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि नेटफ्लिक्स इंडिया जानबूझकर भारत में ऐसी वेब सीरीज का प्रसारण कर रहा है जिसमें हिंदू धर्म की गलत छवि प्रस्तुत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृष्णा एंड हिज लीला
- फोटो : ट्विटर
इस संगठन के मुताबिक पहले सैक्रेड गेम्स, लैला, गूल और दिल्ली क्राइम जैसी वेब सीरीज भी नेटफ्लिक्स ने जानबूझकर ऐसा किया और अब ये सिलसिला फिल्मों तक पहुंच गया है। हिंदुओं के आराध्य देव कृष्णा और राधा के किरदारों को अशोभनीय तरीके से दिखाने का विरोध भी ट्विटर पर सुबह से हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
राणा दग्गुबाती
- फोटो : social media
हालांकि, तेलुगू इंडस्ट्री के जानकारों का ये भी कहना है कि ये सब फिल्म की मार्केटिंग का हिस्सा भी हो सकता है। किसी मुद्दे पर फिल्म को लेकर विवाद खड़ा करना इन दिनों फिल्म की मार्केटिंग प्लान में शामिल होता है और इसके लिए ट्विटर पर कोई हैशटैग ट्रेंड कराना का बजट भी पहले से निर्धारित होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।