{"_id":"5ef97b518ebc3e430c40ad97","slug":"rajeev-khandelwal-begins-naxal-shoot-with-cast-and-crew","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजीव का अब होगा असली सच से सामना, जंगलों में जाकर शूटिंग करने को तैयार हुए इस सीरीज के कलाकार","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
राजीव का अब होगा असली सच से सामना, जंगलों में जाकर शूटिंग करने को तैयार हुए इस सीरीज के कलाकार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ की सुपरस्टार प्रियमणि के साथ इस साल फिल्म अतीत से वापसी करने वाले 44 साल के अभिनेता राजीव खंडेलवाल अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग से पहले की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। इस वेब सीरीज का नाम है 'नक्सल' और इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए सीरीज के प्रोडक्शन हाउस ने सारे इंतजाम भी पूरे कर लिए हैं। राजीव खंडेलवाल छोटे पर्दे पर अपने शोज क्या हादसा क्या हकीकत, कहीं तो होगा और सच का सामना के लिए काफी मशहूर रहे हैं।
2 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव खंडेलवाल कहते हैं, 'कोरोना वायरस के चलते इस सीरीज की कास्ट और क्रू में काफी बदलाव किए गए हैं। आखिरकार हमारी टीम में सभी सक्षम लोग मौजूद हैं। मैं आमिर, सत्यदीप, टीना और बाकी सह-कलाकारों के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैंने इस शो के लिए काफी रीडिंग्स की हैं और इस खाली वक्त का इस्तेमाल मैंने अपने किरदार को समझने के लिए किया है।'
3 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव आगे कहते हैं कि 'मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसकों को मेरा यह नया अंदाज बहुत पसंद आएगा। जब दर्शक एसटीएफ एजेंट के रूप में मेरा किरदार देखेंगे तो वो चौंक जाएंगे क्योंकि इस किरदाए के कई पहलू हैं। वो मजाकिया भी है, एक्शन भी करता है और पूरी सीरीज के दौरान कई तरह के जज्बात से भी गुजरता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस सीरीज में राजीव एक वर्दीधारी किरदार राघव की भूमिका निभाने वाले हैं। वह महाराष्ट्र के जंगलों में फैले नक्सलवाद को खत्म करने का बीड़ा उठाकर यहां के जनजीवन को फिर से सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राजीव खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजीव खंडेलवाल, टीना दत्ता, आमिर अली, श्रीजीता डे और सत्यदीप मिश्रा जैसे कलाकारों से सजी इस सीरीज की इस साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।