{"_id":"5ef462c7d04d836e95229fe5","slug":"r-madhavan-will-start-shooting-in-dubai-web-series-7th-sense","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में यूनियनों के बीच जारी पंगे के बीच माधवन चले दुबई, अगले महीने करेंगे इस सीरीज की शूटिंग","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
बॉलीवुड में यूनियनों के बीच जारी पंगे के बीच माधवन चले दुबई, अगले महीने करेंगे इस सीरीज की शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कलाकारों और निर्माताओं के संगठनों के बीच मुंबई में जारी मनमुटाव के बीच 'आंखें' और 'दीवार' जैसी हिंदी फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्माता गौरांग दोषी ने अपनी दो वेब सीरीजों की शूटिंग दुबई में करने का एलान कर दिया है। इनमें से एक वेब सीरीज में आर माधवन और दूसरी में जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'सेवंथ सेंस' और 'लाइन ऑफ फायर' नाम की इन दोनों वेब सीरीजों की शूटिंग अगले महीने से दुबई में शुरू होगी।
2 of 5
शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन दोनों प्रोजेक्ट्स का निर्माण करने वाले गौरंग दोषी ने कहा, 'मैं इस कथन में पूरी तरह से विश्वास करता हूं कि शो हमेशा चलते रहना चाहिए। हालांकि, यह मुश्किल घड़ी है लेकिन इसमें भी किसी न किसी को शुरुआत तो करनी ही होगी। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम शायद पहले होंगे जो कोरोना वायरस महामारी के बीच शूटिंग शुरू कर रहे हैं।'
3 of 5
शूटिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
गौरंग दोषी आगे कहते हैं कि 'संयुक्त राज्य अमीरात हमें अलग-अलग तरह की खूबसूरत लोकेशन और पृष्ठभूमि प्रदान कर रहा है। इसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। यहां के लोगों का साथ हमारे लिए बहुत जरूरी है और मैं उसकी सराहना करता हूं। यूएई सरकार ने हमारी पूरी टीम को खास वीजा और खास जहाज प्रदान करने में मदद की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें बताती हैं कि 'सेवंथ सेंस' एक क्राइम थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री है जिसका निर्देशन करण दर्रा करेंगे। इस सीरीज में आर माधवन, रोनित रॉय, चंकी पांडे, तनुज विरवानी, आशिम गुलाटी, सना सईद, अहसास चन्ना, दिबाएंदु भट्टाचार्य, सज्जाद डेला फ्रूज और मनुज शर्मा मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
जिम्मी शेरगिल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, 'लाइन ऑफ फायर' एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है जिसका निर्देशन शायक रॉय करने वाले हैं। इस सीरीज में जिम्मी शेरगिल, प्रकाश राज, मोहम्मद जीशान अय्यूब, तनुज विरवानी, विजय राज, तनिष्ठा चटर्जी, कबीर सिंह, सना सईद, मनु ऋषि और तनवी आजमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।