{"_id":"5ef1ac2d8ebc3e43067a6a0c","slug":"bulbbul-cast-and-crew-speaks-to-pankaj-shukla-exclusively-tripti-dimri-journey-to-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के दुर्गम इलाके से ‘बुलबुल’ बनकर उड़ी ये हीरोइन, भरी दोपहर नेटफ्लिक्स पर दिखाएगी काला जादू","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
उत्तराखंड के दुर्गम इलाके से ‘बुलबुल’ बनकर उड़ी ये हीरोइन, भरी दोपहर नेटफ्लिक्स पर दिखाएगी काला जादू
देश में तमाम जगहें अब भी ऐसी हैं जहां वाहनों से नहीं पहुंचा जा सकता। उत्तराखंड के चमोली जिले के ऐसे ही एक गांव नाग की रहने वाली हैं अभिनेत्री तृप्ति डिमरी। फिल्म पोस्टर ब्वॉयज में अभिनय का पहला मौका पाने वालीं तृप्ति की पहली डिजिटल फिल्म बुलबुल बुधवार की दोपहर रिलीज हो रही है।
2 of 7
बुलबुल का एक दृश्य
- फोटो : नेटफ्लिक्स
अपने गांव को याद करते हुए तृप्ति अब भी भावुक हो जाती हैं। उनके मन में तमाम एहसास हैं जिन्हें वह साझा करना चाहती हैं लेकिन अपने दादाजी का संघर्ष याद करते ही उनका गला भर आता है। उन्हें अपना बचपन याद आता है। अपने दादा और अपने पिता का दिल्ली पहुंचकर किया संघर्ष याद आता है और फिर याद आता है दिल्ली से मुंबई तक का अपना सफर। वह बताती हैं, 'मेरे दादाजी 16 साल की उम्र में अपनी जेब में 16 रुपये लेकर दिल्ली के लिए निकले और उन्होंने दिल्ली में अपने नए जीवन की शुरुआत की। मैं आज जहां भी हूं और जिस स्थिति में हूं, वह सिर्फ मेरे दादा जी की वजह से हूं। अगर वह इतनी कम उम्र में अपना गांव छोड़कर बाहर नहीं निकलते होते तो शायद हम लोग अभी भी उसी गांव में रह रहे होते और मैं आज यहां नहीं होती।'
3 of 7
बुलबुल का एक दृश्य
- फोटो : नेटफ्लिक्स
तृप्ति ने दिल्ली में ही अपनी पढ़ाई लिखाई की। हालांकि, उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता था और वह शुरुआत से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं। उन्होंने बताया, 'मैं एक छोटी सी जगह से थी इसलिए मेरे माता-पिता को मेरी बहुत चिंता रहती थ लेकिन, मेरे अंदर बचपन से ही एक्टिंग का कीड़ा था। मैं शुरुआत से एक अभिनेत्री ही बनना चाहती थी। जबकि मेरे माता-पिता कहते थे कि पढ़ाई पूरी करके कोई नौकरी कर लो, कुछ और कर लो। शुरुआत से ही मेरा पढ़ने में मन नहीं लगता था। इसलिए मैंने सोचा कि चलो एक्टिंग ही कर लेते हैं। सौभाग्य से जब से मैंने शुरुआत की है तभी से मुझे लगातार काम मिलता रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तृप्ति डिमरी
- फोटो : नेटफ्लिक्स
मुंबई शिफ्ट होने से पहले ही तृप्ति को अपनी पहली फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' मिल गई थी। इस फिल्म के ऑडिशन के बारे में उन्होंने बताया, 'मैं उस समय दिल्ली में ही थी तब इस फिल्म के निर्माताओं ने मुझसे मेरा ऑडिशन मांगा। मैं डर रही थी लेकिन जैसे तैसे करके मैंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और मेरा चुनाव हो गया। यह फिल्म सनी और बॉबी देओल के साथ थी। जब मेरे घर वालों ने यह देखा तो उन्हें लगा कि लड़की के अंदर कुछ ना कुछ तो ऐसी बात होगी ही जिससे कि उसे यह फिल्म मिली। तो उन्होंने बोल दिया कि जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी।'
विज्ञापन
5 of 7
राहुल बोस, तृप्ति डिमरी
- फोटो : नेटफ्लिक्स
तृप्ति 24 जून को रिलीज होने वाली नेटफ्लिक्स की फिल्म 'बुलबुल' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं जिसे प्रसिद्ध गीतकार और लेखक अन्विता दत्त ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में उन्हें अपना अभिनय दिखाने का पूरा मौका मिलने वाला था इसलिए उन्होंने यह फिल्म की। तृप्ति ने कहा, 'अन्विता की एक खासियत है कि जब वह कहानी सुनाती हैं तो वह इस तरह से सुनाती हैं कि वह आपको उस कहानी की दुनिया में ले जाएंगी जहां से आपका बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब मैंने पहली बार वह कहानी सुनी। किसी भी फिल्म में एक अभिनेत्री को बड़े पैमाने पर अभिनय करने का मौका बहुत कम मिलता है लेकिन, मुझे इस फिल्म में वह मौका मिला।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।