{"_id":"5ef183cd8ebc3e433f0b442a","slug":"raja-krishna-menon-make-dark-comedy-web-series-with-vijay-raj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्रेड गेम्स के समलैंगिक 'गुरुजी' के बाद अब एयरलिफ्ट के निर्देशक दिखाएंगे बाबाओं का ये असली चेहरा","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
सेक्रेड गेम्स के समलैंगिक 'गुरुजी' के बाद अब एयरलिफ्ट के निर्देशक दिखाएंगे बाबाओं का ये असली चेहरा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजा कृष्ण मेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लेखक, निर्देशक और निर्माता राजा कृष्ण मेनन के करियर की सुई 2009 में आई फिल्म 'बारह आना' में विजय राज से शुरू हुई और अब एक बार फिर से विजय राज पर ही आ गई है। राजा कृष्ण मेनन अभिनेता विजय राज को लेकर एक वेब सीरीज की रचना करने जा रहे हैं। यह एक डार्क कॉमेडी वेब सीरीज होगी जिसमें आज के समय के साधु-संतों के बारे में कुछ अमानवीय खुलासे किए जाएंगे जिन पर आज के लोग आंख बंद कर विश्वास कर लेते हैं।
2 of 5
एयरलिफ्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
राजा को अपनी पहली फिल्म में विजय राज और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों को निर्देशित करने का मौका मिला था। लेकिन, वर्ष 2016 में आई हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म 'एयरलिफ्ट' में उन्होंने हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम किया। 2016 के बाद 2017 में भी उन्होंने सैफ अली खान की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'शेफ' का निर्देशन किया। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही। आज के समय के शीर्ष अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार के साथ काम करने के बाद राजा कृष्ण मेनन अब विजय राज के साथ एक पूरी सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज के साथ राजा और विजय दोनों ही ओटीटी पर अपने करियर की शुरुआत करेंगे।
3 of 5
एयरलिफ्ट की शूटिंग के दौरान, राजा कृष्ण मेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें बताती हैं कि राजा की यह सीरीज आज के समय के आध्यात्मिक गुरुओं, साधु-संतों और खुद को भगवान बताने वाले महात्माओं का पर्दाफाश करेंगी। इस सीरीज में संतों को बदनाम करने वाले ढोंगी बाबाओं पर एक तीखा कटाक्ष किया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस सीरीज का नाम तय नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि इसकी शूटिंग की शुरुआत मई में होने वाली थी। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण शूटिंग को फिलहाल टाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर, भारतीय सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा भी बॉबी देओल को लेकर धार्मिक गुरुओं का पर्दाफाश करने वाली एक वेब सीरीज की रचना करने में लगे हुए हैं। बताते हैं कि उनकी वेब सीरीज पंजाब के एक विवादास्पद संत के जीवन पर आधारित पर है।
विज्ञापन
5 of 5
सेक्रेड गेम्स 2
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जी5 की वेब सीरीज 'गॉडमैन' भी ऐसे ही कुछ साधु-संतों का पर्दाफाश करने के लिए बनाई गई थी जिसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगने के बाद जी5 ने बैन कर दिया है। नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स में भी ओशो से मिलता जुलता गुरुजी का एक चरित्र दिखाया गया, जो कहानी के नायक गणेश गायतोंडे के साथ समलैंगिंक संबंध स्थापित करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।