सब्सक्राइब करें

अभिषेक बच्चन के डिजिटल डेब्यू की ओटीटी पर जबरदस्त घेराबंदी, मुकाबले में उतरे ये दमदार सितारे

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 09 Jul 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan web series Breathe 2 will release with mafia Danny and The Old Guard
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

लगातार सात फ्लॉप फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाले अभिषेक बच्चन खुद ही मानते हों कि उनके करियर के 20 साल यूं ही बस झटके में गुजर गए। दर्शकों को भी बंटी और बबली, धूम, युवा और सरकार जैसी गिनी चुनी फिल्मों के अलावा ज्यादा कुछ याद भी नहीं आता उनके सिनेमा के बारे में। अभिषेक अब डिजिटल पर अपनी बोहनी करने जा रहें। 

Trending Videos
Abhishek Bachchan web series Breathe 2 will release with mafia Danny and The Old Guard
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देवशयनी एकादशी के दस दिन बाद रिलीज होने जारी उनकी पहली वेब सीरीज कड़े मुकाबले में आ फंसी है। अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज की सीधी टक्कर शुक्रवार को ही जी5 पर रिलीज हो रही साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'माफिया' से होने जा रही है। यह सीरीज छह दोस्तों की कहानी बताती है, जो पांच साल के बाद एक बैचलर पार्टी के लिए मधुपुर के जंगलों में जाते हैं। लेकिन, यहां उनका सामना खुद के ही अतीत से होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan web series Breathe 2 will release with mafia Danny and The Old Guard
माफिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीरीज में नमिता दास, तन्मय धनानिया, ईशा एम शाह और अनिंदिता बोस मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा इसी दिन तमिल भाषा के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए यह फिल्म 'डैनी' का भी प्रीमियर अपने प्लेटफॉर्म पर कर रहा है। दूसरी तरफ देश में फ्री में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले देसी प्लेटफॉर्म रहे सोनी लिव पर शुक्रवार को एक जबर्दस्त क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'अनदेखी' रिलीज हो रही है। 

Abhishek Bachchan web series Breathe 2 will release with mafia Danny and The Old Guard
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

आशीष आर शुक्ला के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में दिब्येंदु भट्टाचार्य, सूर्या शर्मा, हर्ष छाया, अभिषेक चौहान, अयान जोया, अंकुर राठी, अपेक्षा पोरवाल और आंचल सिंह मुख्य भूमिकाओं में है। अभिषेक बच्चन की पहली वेब सीरीज को घेरने के लिए नेटफ्लिक्स ने भी अपना का तुरुप का पत्ता आगे कर दिया है। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan web series Breathe 2 will release with mafia Danny and The Old Guard
द ओल्ड गार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

इस प्लेटफॉर्म पर एक ओरिजिनल फिल्म 'द ओल्ड गार्ड' 10 जुलाई को ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म का असली आकर्षण इसकी मुख्य कलाकार ऑस्कर विजेता चार्लीज थेरॉन हैं। इतना ही नहीं इसके अगले दिन यानी शनिवार को भी नेटफ्लिक्स 2018 में आई ऑस्कर नॉमिनेटेड म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'ए स्टार इज बोर्न' की रिलीज तय की है। इस फिल्म में लेडी गागा और ब्रैडली कूपर मुख्य भूमिकाओं में है।

पढ़ें: कपिल शर्मा ने किया खुलासा, रणवीर सिंह ने अपनी शादी में उन्हें किया था 'अपमानित', दीपिका ने दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed