फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol Series Debut: हॉटस्टार की 'द गुड वाइफ' में जल्द नजर आएंगी काजोल, सामने आया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक

Thu, 08 Sep 2022 06:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 08 Sep 2022 06:09 PM IST
सार

ओटीटी के बढ़ते चलन को देखते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार डिजिटल प्लेटफॉर्म भी तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। माधुरी दीक्षित से लेकर सुष्मिता सेन तक अपना ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं।

विज्ञापन
actress Kajol to debut on ott with disney plus hotstar series The Good Wife Pyaar Kanoon Dhoka
द गुड वाइफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी के बढ़ते चलन को देखते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार डिजिटल प्लेटफॉर्म भी तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। माधुरी दीक्षित से लेकर सुष्मिता सेन तक अपना ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। इसी क्रम में 90 के दशक की एक और एक्ट्रेस अपने वेब सीरीज डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में अभिनेत्री काजोल की डेब्यू सीरीज की घोषणा की गई है, जो उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा साबित होगी। 

actress Kajol to debut on ott with disney plus hotstar series The Good Wife Pyaar Kanoon Dhoka
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने गुरुवार को घोषणा अभिनेत्री काजोल स्टारर वेब सीरीज का एलान किया। प्लेटफॉर्म एक्ट्रेस की इस आगामी सीरीज से उनका फर्स्ट लुक जारी करते हुए बताया कि सीरीज का नाम "द गुड वाइफ - प्यार, कानून, धोखा" रखा गया है। 48 वर्षीय एक्ट्रेस इस सीरीज में पहली बार एक वकील की भूमिका निभाएंगी।

actress Kajol to debut on ott with disney plus hotstar series The Good Wife Pyaar Kanoon Dhoka
काजोल - फोटो : insta

इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने कहा कि, “मैं अपने अभिनय यात्रा में लगातार कई किरदार निभाती आ रही हूं, लेकिन पहला हमेशा ही खास होता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की खूबी यह है कि वे क्रिएटर्स और एक्टर्स को अलग-अलग फॉर्मेट के साथ रीइन्वेंट और एक्सपेरिमेंट करने का मौका देते हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की द गुड वाइफ के  जरिए मुझे ठीक यही करने को मिला है।  मैं अपनी पहली सीरीज में एक वकील की भूमिका निभाऊंगी, जिसका निर्देशन शानदार सुपर्ण वर्मा ने किया है। मैं शो और मेरे द्वारा निभाए गए किरदार के बारे में और अधिक साझा करने के लिए उत्साहित हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Kajol to debut on ott with disney plus hotstar series The Good Wife Pyaar Kanoon Dhoka
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज द गुड वाइफ को मूल रूप से सीबीएस स्टूडियो ने  स्कॉट फ्री प्रोडक्शंस और किंग साइज प्रोडक्शंस के सहयोग से बनाया है। वहीं, शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स की बात करें तो इसमें रॉबर्ट और मिशेल किंग, रिडले स्कॉट, डेविड जुकर, ब्रुक कैनेडी, क्रेग तुर्क, लियोनार्ड डिक, टेड हम्फ्री और फॉर्मेट राइट्स को पैरामाउंट ग्लोबल कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन ने वितरित किया और इसे चीन, भारत, जापान, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व, रूस, तुर्की और वियतनाम में लाइसेंस दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed