ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बेहतरीन कंटेंट मौजूद है, जिन्हें देख वेब सीरीज के प्रशंसक खुशी से झूम उठते हैं। लोगों को ओटीटी पर मौजूद वेब सीरीज देखना काफी पसंद है और यह घर बैठे मनोरंजन करने का सबसे बेहतरीन साधन भी है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, एम एक्स प्लेयर जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को सभी जॉनर की वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगी। इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज की बड़ी संख्या में रिलीज की जा रही हैं, जिनमें बहुत सारी बोल्ड कंटेंट पर बेस्ड हैं। दर्शकों को बोल्ड कंटेंट देखना बहुत पसंद आता है, ऐसे में हम आपको ओटीटी पर मौजूद पांच ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जो बेहद बोल्ड हैं।
Bold Web Series: इन वेब सीरीज में दिखाए गए बेहद बोल्ड सीन, परिवार के साथ भूल से भी न करें देखने की गलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू
ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर रिलीज हुई 'बेकाबू' बोल्ड वेब सीरीज में गिनी जाती है। इसमें मधुस्नेहा उपाध्याय, प्रिया बनर्जी, राजीव सिद्दार्थ, जितेंद्र हीरावत और आनंदिता सिंह जैसे कलाकारों ने काम किया है। इसमें बोल्ड और उत्तेजक सीन की भरमार है। अब तक इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं।
वर्जिन भास्कर
'वर्जिन भास्कर' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 की एक बोल्ड वेब सीरीज है। इसकी कहानी एक कुंवारे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इरोटिक आर्टिकल्स भी लिखता है। इस सीरीज में गर्लफ्रेंड के साथ उसकी केमिस्ट्री देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। इस सीरीज को आप जी5 और ऑल्ट बालाजी दोनों पर देख सकते हैं।
चरम सुख
'चरम सुख' उल्लू एप की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज के अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही सीजन्स में जमकर बोल्ड कंटेट परोसा गया है। बोल्ड कंटेंट दिखाने के साथ-साथ इसके हर एपिसोड का नाम भी इरोटिक ही रखा गया है।
चरित्रहीन
चरित्रहीन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जाने वाली बोल्ड सीरीज में से एक है, जिसे परिवार के साथ कभी भी नहीं देखा जा सकता है। इस सीरीज में बोल्ड सीन्स की भरमार है और कुछ सीन्स तो ऐसे हैं, जिनमें अश्लीलता की सभी हदें पार हो गई हैं। आपको बता दें ये वेब सीरीज अपने बोल्ड सीन्स और कंटेट के लिए ही जानी जाती है।